स्वाती मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच के लिए केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद स्वाति मालीवाल से जुड़ी घटना की जांच की मांग करते हुए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कथित घटना पर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक महिला के सम्मान का मामला है जो दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रही…
Author: Devanand Singh
खेतड़ी खदान में फंसे 15 लोगों को निकाला गया: अधिकारी जयपुर: नीम का थाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी स्थित एक खदान में फंसे सभी 15 लोगों को बुधवार को बाहर निकाल लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि खदान में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। नीम का थाना जिले के कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि 14 लोगों को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। वही एक व्यक्ति की मौत की आशंका के चलते उसे जांच के लिए कंपनी के…
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा, ”चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा” लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है, और चार जून के बाद सरकार बनाएगा । कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे । खरगे ने कहा, ”देश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया)…
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है. वे पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. उनके निधन से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन से ग्वालियर राजघराने को बड़ी क्षति पहुंची है. वे कुछ समय से वेंटिलेटर पर थीं. उनका यहां सेप्सिस के साथ निमोनिया का इलाज चल रहा था. महल के सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी 16 मई को शाम…
जमशेदपुर : बिरसानगर छेड़खानी कों रोकने का प्रयास दो भाई कों मंहगा पड़ा, पुलिस मामले कीजांच में जुटी जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिरसानगर ज़ोन नंबर आठ मे एक युवती के साथ हो रहे छेड़खानी कों रोकने का प्रयास दो भाई कों मंहगा पड़ गया जब छेड़खानी करने वाले व्यक्ति एवं उनकी पत्नी ने मिलकर सभी की बेधड़क पिटाई कर डाली, आनन फानन मे सभी घायलों कों एमजीएम अस्पताल पहँचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है, घायल भाई के अनुसार उनके घर के पास राजेश नामक व्यक्ति निवास करता है और उसी के द्वारा उसके बहन के साथ…
झंझट में झारखण्ड ,ईडी की पूछताछ ने बढ़ाई सियासी घमासान रांची: अपने आप्त सचिव के पास से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद आरोपों के घेरे में आए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. मंगलवार को ईडी द्वारा करोड़ों रुपए के साथ पकड़े गए मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल के सामने आलमगीर आलम से पूछताछ की गई जो फिलहाल जारी है. इन सबके बीच बीजेपी ने मंत्री आलमगीर आलम से इस्तीफे की मांग कर राजनीतिक दबाव बनाने में जुटी है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनिमेष कुमार ने आलमगीर आलम को नैतिकता के आधार…
केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड अलग राज्य बनेगा: मायावती झांसी: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को दावा किया कि अगर वे सत्ता में आईं तो अलग बुंदेलखंड राज्य बनाया जाएगा। मंगलवार को झांसी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, ”अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग हो रही है, अगर हमारी सरकार (केंद्र में) बनी तो हम इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाएंगे। बुंदेलखंड जरूर एक अलग राज्य बनाया जाएगा।” बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फैला एक पहाड़ी क्षेत्र…
चार लाख वोट से भाजपा को हराऊंगा – समीर महंती *झामुमो प्रत्याशी ने घातशीला विस में विभिन्न समुदाय, सामाजिक -धार्मिक :सांस्कृतिक संगठन के प्रतिनिधियों से मिलकर लिया जीत का आशीर्वाद राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। मंगलवार को समीर महंती ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों का भरपूर समर्थन भी उन्हें मिलता दिखा। झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने चुनावी दौरे की शुरुआत मंगलवार को मऊभण्डार गुरुद्वारा से किया। उन्होंने विधायक रामदास सोरेन के साथ गुरुद्वारा में…
मोदी की सभा के लिए मऊभंडार में भव्य मंच व पंडाल बनना शुरू *रांची से ट्रको में आने लगे पंडाल निर्माण के सामान *आज़मानी टेंट हाउस के कारीगर जुटे तैयारी में *भाजपा नेता बड़कुंवर गगराई, दिनेश साव, विजय पाण्डेय, हराधन सिंह समेत कई भाजपाई रहे मौजूद *पीएम के सुरक्षा अधिकारी व डीसी -एस एस पी ने सभा स्थल का निरिक्षण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मऊभण्डार आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी मऊभण्डार के ताम्र प्रतिभा मैदान…
सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम कमिशनिंग कार्य का किया निरीक्षण, आयोग के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कमिशनिंग किए जाने के दिए निर्देश 09- जमशेदपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लु शिव कुमार नायडु एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट के कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। को-ऑपरेटिव कॉलेज में 47-जुगसलाई, 48 जमशेदपुर पूर्वी व 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 25 मई को…
