Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
    Breaking News Headlines राजनीति

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
    नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है. वे पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. उनके निधन से दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन से ग्वालियर राजघराने को बड़ी क्षति पहुंची है. वे कुछ समय से वेंटिलेटर पर थीं. उनका यहां सेप्सिस के साथ निमोनिया का इलाज चल रहा था. महल के सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी 16 मई को शाम 4 से 5 बजे के आसपास होगा. उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

     

     

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कार्यालय से कहा गया है, ‘बड़े दुःख के साथ ये साझा करना चाहते हैं कि राजमाता साहब नहीं रहीं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था.

     

     

    पिछले दो सप्ताह स्थिति बेहद क्रिटिकल थी. आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. ॐ शान्ति.’ इधर, ग्वालियर में सिंधिया परिवार की छत्री पर अंतिम संस्कार से जुड़ी तैयारी शुरू हो गई है. माधवी राजे के अंतिम संस्कार के लिए यहां चबूतरा तैयार किया जा रहा है. स्व. माधवराव सिंधिया की छत्री के पीछे होगा माधवी राजे का अंतिम संस्कार. बता दें, सिंधिया परिवार के सभी सदस्यों का अंतिम संस्कार कटोरा ताल स्थित छत्री में ही किया जाता है.

     

     

    नेताओं ने व्यक्त किया शोक
    उनके निधन पर संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है. लोधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूजनीय माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दु:खद समाचार मिला. परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें, ॐ शांति शांति!!’ माधवी राजे के निधन पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने जताया शोक. उन्होंने कहा, कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा, ”चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा”

    Related Posts

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.