कोलकाता. भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही भारत ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 फिनिश भी तय कर लिया है. यानी सेमीफाइनल में भारत का सामना चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा. साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. मोहम्मद शमी को 2 और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले. भारत ने 20 साल बाद किसी वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैच…
Author: Devanand Singh
आपसी रंजिश में हुए रागिब आलम नामक 35 वर्षीय युवक की हत्या ,कपाली ,एसपी डॉ विमल कुमार को लोगों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा विशेषज्ञों ने विभिन्न करिअर के बारे नें विद्यार्थियों को दी जानकारी यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से लोयोला स्कूल में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला पंख का आयोजन जमशेदपुर यंग इंडियंस के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को लोयोला स्कूल के सहयोग से कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला पंख 2023 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया. कार्यशाला में डीबीएमएस कदमा, शेन इंटरनेशनल स्कूल मानगो, लोयोला स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, बाल ज्ञानपीठ और केरला पब्लिक स्कूल…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में मियांवाली एयरबेस पर फिदायीन हमले में कई दहशतगर्दों के घुसने की खबर है. पूरे इलाके में फायरिंग जारी है. तहरीक ए जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने दावा किया है कि जहां कथित तौर पर अज्ञात बंदूकधारियों ने मियांवाली में पाकिस्तानी वायु सेना के प्रशिक्षण अड्डे पर हमला किया है. जिसमें लोग हताहत हुए हैं. पाकिस्तान वायु सेना (PAF) ने कहा कि उन्होंने जवाबी गोलीबारी में तीन आतंकवादियों को मार गिराया. आतंकी हमले के बाद मियांवाली एयरबेस पर हालात की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि हमले में 40 लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.…
गुना. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जोरदार जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ में सिर्फ नफरत की चीजें उपलब्ध हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, “कांग्रेस झूठ और लूट की पार्टी है. राहुल गांधी कहते हैं कि उनके पास ‘मोहब्बत की दुकान’ है लेकिन उस ‘मोहब्बत की दुकान’ में केवल नफरत की चीजें हैं. एक तरफ है बीजेपी की डबल इंजन सरकार…
नई दिल्ली. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोट के कारण विश्वकप टूर्नामेंट से बाहर हाे गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे. बीसीसीआई की ओर से पिछले दिनों बताया गया था कि उनकी चोट में सुधार हो रहा है. लेकिन अब उनके बाहर होने की खबर आ रही है. यह टीम इंडिया के लिए दोहरा झटका इसलिए भी है, क्योंकि पंड्या के बाहर होने के बाद टीम सिर्फ 5 ही गेंदबाजों के साथ खेल रही है. पंड्या के बाहर होने के बाद दूसरे ऑलराउंडर…
काठमांडू। नेपाल एक बार फिर भूकंप से दहल गया है. 6.4 की तीव्रता से आए भूकंप से नेपाल में भारी तबाही मची है. जिसमें कम से कम 158 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस भूकंप में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. बता दें कि जिस वक्त भूकंप आया तब ज्यादातर लोग अपने घरों में हो रहे थे. जिसके चलते उन्हें भूकंप आने पर घर से निकलने तक का मौका नहीं मिली और लोग इमारतों के मलबे के नीचे…
नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने सीएम भूपेश बघेल को लेकर बड़ा दावा किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए. ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. चुनाव से पहले इस आरोप के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गर्माने के आसार बढ़ गए हैं. इससे पहले ईडी ने गुरुवार को राज्य में 5.39 करोड़ रुपये जब्त किए थे. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक…
हैदराबाद. तेलंगाना विधानसभा चुनाव में दमखम से उतरी कांग्रेस पार्टी को मतदान से पहले एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. राज्य में ठीक ठाक प्रभाव रखने वाली YSR तेलंगाना पार्टी ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया है. वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) राज्य में 30 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और वह विपक्षी दल कांग्रेस का समर्थन करेगी. वाईएसआरटीपी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत…
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2′ के विजेता और जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं. एल्विश का खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज हुआ है. यूट्यूबर पर रेव पार्टी करने का आरोप लगा है. दर्ज हुए FIR के मुताबिक, यूट्यूबर पर जहरीले सांपो की तस्करी करने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, इस रेव पार्टी में न सिर्फ सांप के जहर का इस्तेमाल किया जा रहा था बल्कि विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थीं. पुलिस ने इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. एसीपी 3…
लखनऊ. वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथी जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने 180 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे अफगानिस्तान ने 31.3 ओवर में ही हासिल कर लिया और एक अहम जीत अपने नाम की. नीदरलैंड के दिए 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 3 विकेट गंवाकर आसानी से 31.3 ओवर में ही हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. हालांकि, पारी की शुरुआत में अफगानिस्तान के…
