Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी की सभा के लिए मऊभंडार में भव्य मंच व पंडाल बनना शुरू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मोदी की सभा के लिए मऊभंडार में भव्य मंच व पंडाल बनना शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोदी की सभा के लिए मऊभंडार में भव्य मंच व पंडाल बनना शुरू

    *रांची से ट्रको में आने लगे पंडाल निर्माण के सामान
    *आज़मानी टेंट हाउस के कारीगर जुटे तैयारी में
    *भाजपा नेता बड़कुंवर गगराई, दिनेश साव, विजय पाण्डेय, हराधन सिंह समेत कई भाजपाई रहे मौजूद
    *पीएम के सुरक्षा अधिकारी व डीसी -एस एस पी ने सभा स्थल का निरिक्षण किया

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मऊभण्डार आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी मऊभण्डार के ताम्र प्रतिभा मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पीएम की जनसभा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रांची की आजमानी टेंट हाउस मऊभण्डार में पीएम की जनसभा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण करेगी। भव्य पंडाल निर्माण हेतु ट्रकों में सामान का पहुंचना शुरू हो गया है। इवेंट मैनेजर गौरव दीक्षित भी मऊभण्डार पहुंच गए है।

     

     

    इवेंट मैनेजर गौरव दीक्षित ने मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव के साथ मऊभण्डार ताम्र प्रतिभा मैदान, स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड और गोल्फ ग्राउंड का मुआयना किया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से दुरुस्त नक्शा तैयार कराया जा रहा है जिसके अनुरूप पंडाल, बैरिकेडिंग, पार्किंग समेत अन्य चीजें निर्धारित होगी।

     

    जिला प्रशासन की टीम ने भी मंगलवार को मऊभण्डार ग्राउंड एवं पार्किंग स्थलों का मुआयना किया। खबर है कि बुधवार को एसपीजी की टीम मऊभण्डार पहुंचकर मुआयना करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण जिला के संगठन प्रभारी सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई एवं जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव भी मऊभण्डार ग्राउंड पहुंचे तथा पार्टी नेताओं संग आवश्यक चर्चा किया। इस दौरान जिला पार्षद सुभाष सिंह भी मौजूद थे।

     

    सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा पूरी तरह से फाइनल हो गई है। प्रधानमंत्री 19 मई की सुबह 11 बजे मऊभण्डार ताम्र प्रतिभा मैदान में चुनावी सभा के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो को लगातार तीसरी दफा जीताने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने एवं सुनने के लिए काफी उत्सुक है। चारों ओर उत्साह का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम कमिशनिंग कार्य का किया निरीक्षण, आयोग के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कमिशनिंग किए जाने के दिए निर्देश
    Next Article चार लाख वोट से भाजपा को हराऊंगा – समीर महंती

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.