Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खेतड़ी खदान में फंसे 15 लोगों को निकाला गया: अधिकारी
    Headlines

    खेतड़ी खदान में फंसे 15 लोगों को निकाला गया: अधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खेतड़ी खदान में फंसे 15 लोगों को निकाला गया: अधिकारी

    जयपुर:  नीम का थाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी स्‍थ‍ित एक खदान में फंसे सभी 15 लोगों को बुधवार को बाहर निकाल लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि खदान में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

     

     

    नीम का थाना जिले के कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि 14 लोगों को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। वही एक व्यक्ति की मौत की आशंका के चलते उसे जांच के लिए कंपनी के अस्पताल ले जाया गया है।

    झुंझुनूं के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में मंगलवार की शाम लिफ्ट की रस्सी टूटने से 15 अधिकारी व कर्मचारी अंदर फंस गए थे।

     

     

    यह घटना तब हुई जब सतर्कता टीम सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ निरीक्षण के लिए खदान के अंदर गई थी।

    पुलिस ने कहा कि जब वे ऊपर आने वाले थे, तभी शाफ्ट की एक सांकल टूट गई तथा वह पिंजरा नीचे गिर गया जिसमें ये लोग थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा, ”चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा”
    Next Article स्वाती मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच के लिए केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.