Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झंझट में झारखण्ड ,ईडी की पूछताछ ने बढ़ाई सियासी घमासान
    Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झंझट में झारखण्ड ,ईडी की पूछताछ ने बढ़ाई सियासी घमासान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झंझट में झारखण्ड ,ईडी की पूछताछ ने बढ़ाई सियासी घमासान
    रांची: अपने आप्त सचिव के पास से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद आरोपों के घेरे में आए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. मंगलवार को ईडी द्वारा करोड़ों रुपए के साथ पकड़े गए मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल के सामने आलमगीर आलम से पूछताछ की गई जो फिलहाल जारी है. इन सबके बीच बीजेपी ने मंत्री आलमगीर आलम से इस्तीफे की मांग कर राजनीतिक दबाव बनाने में जुटी है.

     

     

    बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनिमेष कुमार ने आलमगीर आलम को नैतिकता के आधार पर मंत्री पद छोड़ने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि आप्त सचिव के घर और उनके नौकर के पास से जिस तरह करोड़ों रुपए कैश बरामद किया गया उसमें मंत्री की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है. इधर बीजेपी के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस बचाव में उतर आई है.

     

     

    प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस तरह के आरोप आलमगीर आलम पर लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद है. भारतीय जनता पार्टी में कई भ्रष्टाचार के आरोपी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से लेकर पार्टी के उपाध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे हैं यहां तक कि प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा में मंच पर ऐसे भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे नेताओं की मौजूदगी रहती है और उनकी प्रशंसा की जाती है. आलमगीर आलम ने ईडी के समन का सम्मान किया है और पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर गए हैं.

     

     

     

    आप्त सचिव संजीव लाल ने मंत्री की बढ़ाई मुश्किल

    ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर के घर से ईडी ने पिछले दिनों बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए कैश बरामद किए थे. यहां तक कि संजीव लाल के प्रोजेक्ट भवन स्थित सरकारी चेंबर में भी 2 लाख कैश बरामद किया गया था और ईडी को कई महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे थे. इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए समन भेजा गया था.

    ईडी की पूछताछ ने बढ़ाई सियासी घमासान झंझट में झारखण्ड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र में बसपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड अलग राज्य बनेगा: मायावती
    Next Article मंगल कालिंदी पहले जुगसलाई विधानसभा मे अपनी विरासत बच्चा ले – अप्पू तिवारी

    Related Posts

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.