आनंद मार्ग के प्रयास से राजीव कुमार ने कैंसर बीमारी से ग्रसित रोगी की जान बचाने के लिए दिया सिंगल डोनर प्लेटलेट जमशेदपुर 11 जून 2024 एसडीपी डोनर राजीव कुमार ने 24 वी बार कैंसर की बीमारी से ग्रसित मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया , राजीव कुमार का विभिन्न ब्लड बैंक के डोनेशन को मिलाकर 41 वां रक्तदान एवं 24वा एस डी पी दान किया। ब्लड बैंक के बुलावे पर एसडीपी डोनेट किया गया आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयास से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स(SDP ) जरूरत की खबर व्हाट्सएप के माध्यम से…
Author: Devanand Singh
अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला नयी दिल्ली: अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करेंगी। अन्नपूर्णा देवी (55) ने कार्यभार संभालने से पहले पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘निवर्तमान महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात हुई, मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बहन स्मृति ईरानी जी द्वारा स्नेहसिक्त…
मनदीप-बलदीप करवा चुके है लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज टैंडम पुश-अप के रिकॉर्डधारी सिंह भाईओं को सीजीपीसी ने किया सम्मानित ……कौन कहता है कि आसमान में सुराख़ नहीं हो सकता, एक पत्थर हो तबियत से उछालो यारों… इस कहावत को साक्षात चरितार्थ किया है जमशेदपुर के आदित्यपुर निवासी दो सिख यूवकों ने नाम है मनदीप सिंह और बलदीप सिंह। दोनों सिख यूवकों ने टैंडम पुश-अप (दो लोगों द्वारा एक साथ किया जाता) में ऐसा कमाल किया कि उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया। मनदीप और बलदीप की इस उपलब्धि पर सेंट्रल गुरुद्वारा…
ट्रांसजेंडर काम्युनिटी के लिए काम करने वाली उत्थान संस्था के द्वारा एडवाइजारी कमिटी का गठन जमशेदपुर सहित झारखण्ड राज्य भर में ट्रांसजेंडर काम्युनिटी के लिए काम करने वाली उत्थान संस्था के द्वारा एडवाइजारी कमिटी का गठन किया गया है,ये कमिटी आगामी दिनों में ट्रांसजेंडर समुदाय के हक़ और अधिकारों के लिए कार्य करेगी. बता दें की इस कमिटी में धनबाद, रामगढ़, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि इसमें शामिल है, संस्था की अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया की नालसा की जजमेंट जिसमे तीसरे लिंग कों मान्यता दी गई थी, इस जजमेंट कों आये दस…
स्लग-साढू ने बड़े साढू की हत्या कर हुआ फरार राहे थाना क्षेत्र के दुलमी गांव में बीती रात को लगभग बारह बजे बुंडू के रहने वाले अर्जुन महतो की उसके अपने ही रिश्तेदार (साढू) पश्चिम बंगाल के रहने वाले ने हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही अनबन चल रहा था।कल जब बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए अर्जुन महतो अपने बड़े साढू झरिया कोईरी के घर गया तो खाना पीना खाकर रात में बाहर चौकी में अपने बड़े साढू…
भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए सतर्क रहें, बरतें विशेष सावधानी… श्री अनन्य मित्तल, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अगले 4 दिन हिट वेव चलने की संभावना, जिलेवासी अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा का रखें ध्यान मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों तक राज्य में कई जगहों पर भीषण हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिलेवासियों से अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। उन्होने जिलावासियों से आह्वान किया कि गर्मी के मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर लू से बचा जा सकता…
कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा है आगे का रास्ता देवानंद सिंह देश में 215 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला और कांग्रेस की कार्य समिति की बैठक में आला नेताओं का झलकता आत्मविश्वास कांग्रेस के लिए खुशी के पल थे लेकिन इसके आगे की चुनौती राहुल गांधी समझ रहे होंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कांग्रेस में एक अलग तरह का आत्मविश्वास दिख रहा है, जो स्वाभाविक है। हालांकि बड़ा सवाल आज भी यही है कि इससे आगे की उसकी यात्रा कैसी होगी और इस सवाल का जवाब अब भी कई चुनौतियों से…
लालू ने 77 पाउंड का केक काटकर मनाया 77वां जन्मदिन पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को अपने परिवार और पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में 77 पाउंड का केक काटकर अपना 77वां जन्मदिन मनाया। लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और मिठाइयां बांटीं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा, “आप जैसे महान व्यक्ति की बेटी होना मेरा सौभाग्य है। बचपन से ही आपने मुझे जीवन,…
एक्सएलआरआइ में एडमिशन का बदला ट्रेंड, एचआरएम में 50 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले विद्यार्थियों का एडमिशन – एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नया शैक्षणिक सत्र 2024-26 शुरू, 551 विद्यार्थियों के परिचय सत्र का आयोजन एक्सएलआरआइ में एडमिशन का ट्रेंड बदला है. दो साल के मैनेजमेंट के कोर्स में अब तक इंजीनियरों का दबदबा रहता था. लेकिन इस बार बिजनेस मैनेजमेंट के साथ ही ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में भी ये मिथक टूटी है. सत्र 2024-2026 में मैनेजमेंट ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में 50 प्रतिशत विद्यार्थी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं, लेकिन पहली बार संस्थान में 50 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थियों को भी…
सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पूरी टीम की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी को दी बधाई आज दिनांक 11 जून को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी एवं प्रधानमंत्री मोदी जी कैबिनेट मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दी , वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को मोदी मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री बनाए जाने पर श्री फार्मेसी काउंसिल ऑफ़ इंडिया व सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सम्मानित अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी ने अपार हर्ष व्यक्त किया एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री दीपक शर्मा जी ने आदरणीय नड्डा…
