बकरीद को लेकर शहर में गोकशी बढ़ने का आरोप, भारती गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद ने डीसी को सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर: बकरीद को लेकर शहर में गोकशी बढ़ रही है। ऐसा भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद का आरोप है कि परिषद के महानगर गोरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरी के नेतृत्व में परिषद के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने डीसी ऑफिस में मंगलवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। मांग की गई है कि गो तस्करी और गोकशी पर रोक लगाई जाए। अनिरुद्ध गिरी ने बताया कि बकरीद को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा से तस्करी हो रही है। जमशेदपुर के…
Author: Devanand Singh
अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कामकाज संभाला नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार कामकाज संभाल लिया। वह 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंत्रालय में प्रभार संभालने से पहले शाह ने चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा किया और देश की सेवा करते हुए जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। शाह (59) लोकसभा चुनाव में गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। शाह सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला नयी दिल्ली:बिहार से सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार संभाल लिया। पासवान (42) ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के ‘‘असली’’ राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को उजागर करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पासवान ने कहा, ‘‘ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद 100 दिवसीय योजना तैयार हो जाएगी।’’ उन्होंने…
भारतीय विश्वविद्यालयों को विदेशी संस्थानों की तरह साल में दो बार प्रवेश देने की अनुमति होगी: यूजीसी नयी दिल्ली: भारतीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अब विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर वर्ष में दो बार प्रवेश देने की अनुमति मिल जाएगी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस संबंध में योजना को मंजूरी दे दी है। यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षण सत्र 2024-25 से जुलाई-अगस्त और जनवरी-फरवरी में दो बार प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ‘‘यदि भारतीय विश्वविद्यालय वर्ष में दो बार प्रवेश दे सकें, तो इससे कई छात्रों को…
झारखंड : जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया रांची:झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से और कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आलम धन शोधन संबंधी एक मामले के सिलसिले में जेल में हैं। पदाधिकारी ने कहा कि आलम ने रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लिखे एक पत्र में राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा दिया। आलम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे अन्य पत्र…
छत्तीसगढ़ : हिंसक प्रदर्शन के बाद बलौदा बाजार में धारा 144 लागू, 3 प्रदर्शनकारी अरेस्ट बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सतनामी समाज का आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और सरकारी कारायर्यालय में तोड़फोड़ भी की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़ द्वारा पथराव किए जाने के कारण अधिकारियों समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद जिला प्रशासन ने बलौदाबाजार शहर में दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत धारा 144 लागू कर दी है जो 16 जून…
फिर से रुलाने की तैयारी में प्याज, कीमत में 50 फीसदी की बढ़ोतरी नई दिल्ली: प्याज की कीमतें 30-50 फीसदी बढ़ गई हैं. जिसका का प्रमुख कारण सप्लाई का कम होना बताया जा रहा है. व्यापारियों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार कीमतों को कंट्रोल करने के लिए अपने हस्तक्षेप को कम कर सकती है. वहीं दूसरी ओर सरकारी आंकड़ों की भी बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में 10 दिन में प्याज की कीमत में 12 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. नासिक की लासलगांव मंडी में सोमवार को प्याज का औसत…
छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिंसा प्रभावित बलौदाबाजार का किया दौरा बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद मंगलवार तड़के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और राज्य के दो मंत्रियों ने शहर का दौरा किया। धार्मिक स्तंभ ‘जैतखाम’ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज ने आंदोलन किया था। इस दौरान भीड़ ने सरकारी कार्यालयों, दो दर्जन कारों और 70 से अधिक दोपहिया वाहनों में आग लगा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों को…
T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हराया नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक के बाद एक लो स्कोरिंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. टूर्नामेंट का 21वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी अफ्रीकी टीम ने 114 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे बांग्लादेश हासिल नहीं कर पाई और रोमांचक अंदाज में साउथ अफ्रीका ने 4 रन से मुकाबला जीत लिया. न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर पहले…
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर संग शादी के सवालों पर कहा- मुझे इसकी आदत हो गई है सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी बातों को बिलकुल साफ-साफ कहना पसंद करती है. सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल संग शादी को लेकर, एक्ट्रेस के पापा यानी शत्रुघ्न सिन्हा के बयान के बाद उन्होंने इस मामले में चुप्पी तोड़ी हैं. एक इंटरव्यू में, सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के बारे में लगातार चर्चा के बारे में बात की और स्वीकार किया कि वह इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनसे…
