Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय विश्वविद्यालयों को विदेशी संस्थानों की तरह साल में दो बार प्रवेश देने की अनुमति होगी: यूजीसी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय शिक्षा

    भारतीय विश्वविद्यालयों को विदेशी संस्थानों की तरह साल में दो बार प्रवेश देने की अनुमति होगी: यूजीसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय विश्वविद्यालयों को विदेशी संस्थानों की तरह साल में दो बार प्रवेश देने की अनुमति होगी: यूजीसी

    नयी दिल्ली:  भारतीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अब विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर वर्ष में दो बार प्रवेश देने की अनुमति मिल जाएगी और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस संबंध में योजना को मंजूरी दे दी है। यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि शिक्षण सत्र 2024-25 से जुलाई-अगस्त और जनवरी-फरवरी में दो बार प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    ‘‘यदि भारतीय विश्वविद्यालय वर्ष में दो बार प्रवेश दे सकें, तो इससे कई छात्रों को लाभ होगा, जैसे कि वे छात्र जो बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा में देरी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या व्यक्तिगत कारणों से जुलाई-अगस्त सत्र में किसी विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से चूक जाएं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘साल में दो बार विश्वविद्यालयों में प्रवेश से छात्रों को प्रेरणा बनाए रखने में मदद मिलेगी क्योंकि यदि वे वर्तमान सत्र में प्रवेश से चूक जाते हैं तो उन्हें प्रवेश पाने के लिए एक पूरा वर्ष इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साल में दो बार प्रवेश के साथ, उद्योग जगत के लोग भी वर्ष में दो बार अपने ‘कैंपस’ चयन की प्रक्रिया संचालित कर सकते हैं, जिससे स्नातकों के लिए रोजगार के अवसर बेहतर होंगे।’’

    यूजीसी प्रमुख ने बताया कि साल में दो बार प्रवेश से उच्च शिक्षण संस्थानों (एचईआई) को अपने संसाधन वितरण, जैसे संकाय, प्रयोगशाला, कक्षाएं और सहायक सेवाओं की योजना अधिक कुशलतापूर्वक बनाने में मदद मिलेगी, जिसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय के भीतर सुगमता से कामकाज होगा।

    कुमार ने कहा, ‘‘दुनियाभर के विश्वविद्यालय पहले से ही द्विवार्षिक प्रवेश प्रणाली का पालन कर रहे हैं। यदि भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान द्विवार्षिक प्रवेश चक्र को अपनाते हैं, तो हमारे उच्च शिक्षा संस्थान अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ा सकते हैं। परिणामस्वरूप, हमारी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा और हम वैश्विक शैक्षिक मानकों के अनुरूप होंगे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यदि उच्च शिक्षा संस्थान द्विवार्षिक प्रवेश को अपनाते हैं, तो उन्हें प्रशासनिक पेचीदगियों, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अच्छी योजना बनाने तथा वर्ष के अलग-अलग समय में प्रवेश पाने वाले छात्रों के साथ सुचारु तरीके से तालमेल बैठाने के लिए निर्बाध सहायता प्रणाली प्रदान करनी होगी। उच्च शिक्षा संस्थान द्विवार्षिक प्रवेश की उपयोगिता को तभी अधिकतम कर सकते हैं, जब वे संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्रों को बदलाव के लिए पर्याप्त रूप से तैयार करें।’’

    कुमार ने हालांकि स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालयों के लिए साल में दो बार प्रवेश देना अनिवार्य नहीं होगा और जिन उच्च शिक्षण संस्थानों के पास आवश्यक ढांचा और शिक्षक संकाय है, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए द्विवार्षिक प्रवेश देना अनिवार्य नहीं होगा, यह वह लचीलापन है जो यूजीसी उन उच्च शिक्षा संस्थानों को प्रदान करता है जो अपने छात्रों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं और उभरते क्षेत्रों में नए कार्यक्रम पेश करना चाहते हैं। साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देने में सक्षम होने के लिए, उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने संस्थागत नियमों में उपयुक्त संशोधन करने होंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड : जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
    Next Article चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    Related Posts

    हनफिया स्कूल में बीएलओ-बीएलओ-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश

    June 30, 2026

    हनफिया स्कूल में बीएलओ-बीएलओ-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश राष्ट्र संवाद संवादाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व पश्चिम विधानसभा विधायक बन्ना गुप्ता के पूर्व प्रतिनिधि अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 हनफिया स्कूल मतदाता केंद्र पहुंचे। अंसार खान ने बताया हनफिया स्कूल में बीएलओ और बीएलओ टू दोनों के आपस में एक बैठक हुआ। इस बैठक में बीएलओ वजीउल्लाह बूथ संख्या 294, बीएलओ शमाबानो बूथ नंबर 292, बीएलओ मुमताज बेगम बुथ नंबर 293, बीएलओ शाहिदा परवीन बूथ नंबर 291, बीएलओ गजाला फरहाना भूत नम्बर 285, बीएलओ तहसील रजा बुध नंबर 284 और साथ में बीएलओ टू से अनसार खान, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद सोहेल खान मोहम्मद इसतखार शामिल हुए। दूसरी ओर मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त मोहम्मद आकिब जावेद मतदाता केंद्र हनफिया हाई स्कूल पहुंचे उन्होंने बीएलओ और बीएलओ ट् के साथ बैठक किया। इस बैठक में उपनगर आयुक्त आकिब जावेद सभी बीएलओ को विस्तार से समझाते हुए बताया डोर टू डोर बस्ती जाकर फार्म को भरना है किसी भी बीएलओ को कुछ परेशानी अगर आती है मुझे तुरंत फ़ोन करे। आज के इस कार्यक्रम में बीएलओ और बीएलओ टू और नगर निगम के पदाधिकारी पहुंचे।

    June 30, 2026

    गिरिडीह सिर्फ हाथ के दर्द का इलाज कराने गया युवक, इंजेक्शन के बाद मौत! क्लिनिक में फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म

    हनफिया स्कूल में बीएलओ-बीएलओ-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि।

    हूल दिवस पर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.