जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मेयर सुधा गुप्ता के पहल पर मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2, पार्ट B अंतर्गत NH 33 के RAW में पाइप बिछाने हेतु पाइप लाइन एलाईमेंट के अंतिम रूट निर्धारण हेतु सब कठिनाई समाप्त हो गई है।
मेयर सुधा गुप्ता ने इस संबंध में कई बार दौरा और अधिकारीयों के साथ बैठक कर आ रही अडचनों को दूर किया है।
प्रमुख घटनाक्रम :-
1)26 मार्च को बालीगुमा का दौरा कर स्थल का निरिक्षण।
2)13 अप्रैल को जयपाल कॉलोनी के निवासियों के साथ बातचीत कर वैकल्पिक स्थल के चयन का प्रस्ताव।
3)17 अप्रैल को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया गया।
4)22 अप्रैल को NHAI, PHED एवं मानगो नगर निगम एवं संवेदक के साथ बैठक कर मामले में सहमति बनाया गया ताकि NOC मिले।
5)8 मई को कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने पत्रांक संख्या 641 के माध्यम से GM (T) Cum Project Director को पत्र लिखकर अंतिम रूट निर्धारण हेतु आग्रह किया.
9)मेयर सुधा गुप्ता ने पत्र के माध्यम से कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर वैकल्पिक पाइपलाइन रूट निर्धारण के कार्य निष्पादन का निर्देश दिया।
10)NHAI ने पत्रांक संख्या भाराराप्रा /पकाई /रांची /33/2026/089 के माध्यम से स्पष्ट किया कि एलीवेटेड परियोजना कोरिडोर परियोजना के अंतर्गत KM 248+400 डिमना नाला पर निर्माण कार्य होने से पाइपलाइन कार्य प्रभावित होगा इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु स्वीकृति दिया।
11)13 मई को रांची से NHAI की टीम आकर मैप और नक्शा बनाने का कार्य संपन्न की है।
12)PHED ने फिजिब्लिटी रिपोर्ट बना कर कार्यपालक अभियंता को जमा कर दिया गया है।

