Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ : हिंसक प्रदर्शन के बाद बलौदा बाजार में धारा 144 लागू, 3 प्रदर्शनकारी अरेस्‍ट
    Breaking News Headlines राजनीति

    छत्तीसगढ़ : हिंसक प्रदर्शन के बाद बलौदा बाजार में धारा 144 लागू, 3 प्रदर्शनकारी अरेस्‍ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छत्तीसगढ़ : हिंसक प्रदर्शन के बाद बलौदा बाजार में धारा 144 लागू, 3 प्रदर्शनकारी अरेस्‍ट
    बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सतनामी समाज का आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और सरकारी कारायर्यालय में तोड़फोड़ भी की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़ द्वारा पथराव किए जाने के कारण अधिकारियों समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद जिला प्रशासन ने बलौदाबाजार शहर में दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत धारा 144 लागू कर दी है जो 16 जून तक जारी रहेगी.

     

     

    इस घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मामले की जानकारी ली और इस पर रिपोर्ट मांगी. गत 15 और 16 मई की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी धाम में पवित्र अमर गुफा में स्थित सतनामी समाज द्वारा पूजे जाने वाले ‘जैतखंभ’ में तोड़फोड़ की थी. ‘जैतखंभ’ को सतनामी समाज एक पवित्र प्रतीक के रूप में पूजता है.बाद में पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सतनामी समुदाय इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रहा है. घटना के विरोध में सतनामी समाज ने सोमवार को यहां दशहरा मैदान में विरोध-प्रदर्शन और जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव का आह्वान किया. इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हुए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगा दिए.

     

     

    बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया, ‘सतनामी समुदाय ने प्रदर्शन का आह्वान किया था और प्रशासन को लिखित में दिया था कि यह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन विरोध हिंसक हो गया.’ उन्होंने बताया कि लगभग पांच हजार की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिसमें अधिकारियों सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

     

     

    अधिकारी ने बताया, ‘वे जिलाधिकारी परिसर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे. उन्होंने कई कार, मोटरसाइकिल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की इमारत में आग लगा दी और जिलाधिकारी कार्यालय पर पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए.’ उन्होंने बताया कि आग बुझा दी गई और स्थिति पर काबू पा लिया गया है. सदानंद कुमार ने कहा, ‘हमारे पास विरोध और हिंसा के वीडियो फुटेज हैं. जो लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हिंसा में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर से रुलाने की तैयारी में प्याज, कीमत में 50 फीसदी की बढ़ोतरी
    Next Article झारखंड : जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

    Related Posts

    एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व, जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल।

    June 30, 2026

    झारखंड में SIR की हुई शुरूआत,…. कुल 2,64,63,236 मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन

    June 30, 2026

    चतरा में तेज रफ्तार कार का कहर: राशन लेकर लौट रहे लूना सवार को रौंदा, हालत बेहद नाजुक; ग्रामीणों ने किया चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व, जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल।

    झारखंड में SIR की हुई शुरूआत,…. कुल 2,64,63,236 मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन

    चतरा में तेज रफ्तार कार का कहर: राशन लेकर लौट रहे लूना सवार को रौंदा, हालत बेहद नाजुक; ग्रामीणों ने किया चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम

    जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: बार सील, बिष्टुपुर थाना प्रभारी सस्पेंड; भाजपा नेता नीरज सिंह पर भी उठे सवाल

    गिरिडीह जमुआ में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की, पुलिस मौके पर तैनात

    हिमांशु हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का मुकदमा चले, मिले फांसी: भानु प्रताप शाही

    हूल दिवस पर गांव-गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हो कर शहीदों को किया नमन*

    हूल दिवस पर नारायण प्राइवेट आईटीआई में सिद्धो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान

    कूल्हे के मरीज को सरयू राय ने दिया व्हील चेयर

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: मां और 14 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.