Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू ने 77 पाउंड का केक काटकर मनाया 77वां जन्मदिन
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लालू ने 77 पाउंड का केक काटकर मनाया 77वां जन्मदिन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लालू ने 77 पाउंड का केक काटकर मनाया 77वां जन्मदिन

    पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को अपने परिवार और पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में 77 पाउंड का केक काटकर अपना 77वां जन्मदिन मनाया।

    लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और मिठाइयां बांटीं।

     

     

    सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा, “आप जैसे महान व्यक्ति की बेटी होना मेरा सौभाग्य है। बचपन से ही आपने मुझे जीवन, मानवता, प्रेम, त्याग और कड़ी मेहनत का सही अर्थ सिखाया है। मैं आपकी गोद में खेली, आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा, यही मेरे लिए ईश्वरीय आशीर्वाद है, आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा।”

    राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि प्रसाद हमेशा समाज के वंचित, दबे-कुचले और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

     

     

    सिंह ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उनका संदेश सरल है-समाज के समग्र विकास के लिए काम करें और खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए।”

    उन्होंने कहा कि प्रसाद के जन्मदिन को मनाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामुदायिक भोज का आयोजन किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नया शैक्षणिक सत्र 2024-26 शुरू, 551 विद्यार्थियों के परिचय सत्र का आयोजन
    Next Article कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा है आगे का रास्ता

    Related Posts

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.