Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नया शैक्षणिक सत्र 2024-26 शुरू, 551 विद्यार्थियों के परिचय सत्र का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नया शैक्षणिक सत्र 2024-26 शुरू, 551 विद्यार्थियों के परिचय सत्र का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में एडमिशन का बदला ट्रेंड, एचआरएम में 50 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले विद्यार्थियों का एडमिशन
    – एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नया शैक्षणिक सत्र 2024-26 शुरू, 551 विद्यार्थियों के परिचय सत्र का आयोजन

    एक्सएलआरआइ में एडमिशन का ट्रेंड बदला है. दो साल के मैनेजमेंट के कोर्स में अब तक इंजीनियरों का दबदबा रहता था. लेकिन इस बार बिजनेस मैनेजमेंट के साथ ही ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में भी ये मिथक टूटी है. सत्र 2024-2026 में मैनेजमेंट ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में 50 प्रतिशत विद्यार्थी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं, लेकिन पहली बार संस्थान में 50 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थियों को भी एडमिशन मिल सका है.

    हालांकि बिजनेस मैनेजमेंट में कुल 55 प्रतिशत इंजीनियरिंग जबकि 45 प्रतिशत नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के विद्यार्थियों का चयन किया गया है. ये बातें एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में नये शैक्षणिक सत्र 2022-2024 के उद्घाटन सत्र शुरू होने के मौके पर उभर कर सामने आयी. एक्सएलआरआइ में सोमवार से नये सत्र की शुरुआत की गयी. जिसमें बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के साथ ही एफपीएम समेत अन्य कोर्सों में एडमिशन लेने वाले सभी 551 बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता, संस्थान के डायरेक्टर, डीन, 70 शिक्षकों के साथ ही गैर शैक्षणिक कर्मचारी भी मौजूद थे.

     

     

    एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज एसजे, डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस फादर डोनाल्ड डी सिल्वा एसजे, डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो ने जहां स्वागत भाषण दिया वहीं डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस फादर डोनाल्ड डी सिल्वा एसजे ने प्रार्थना की. मौके पर सभी छात्रों को एक्सएलआरआइ जमशेदपुर परिवार में स्वागत किया गया, साथ ही सभी प्रोफेसरों से मिलवाया गया. डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज एसजे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप सभी एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने सभी से सत्य और ज्ञान के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया. कहा कि सत्य प्रकाश के रूप में आता है, अपने भीतर एक दीपक जलाएं और उत्कृष्टता का लक्ष्य रखें. उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआइ एक जुनून है और आपने इस यात्रा का हिस्सा बनकर अपने लिए सही चुनाव किया है. इस दौरान बताया गया कि एक्सएलआरआइ ने हमेशा लिंगानुपात पर बल दिया है.

     

     

    भारत में मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली कई पहली महिलाएं एक्सएलआरआइ से हैं. एक्सएलआरआइ मजबूत मूल्यों के साथ एक जेसुइट संस्थान होने के नाते, न केवल महिलाओं को बहुत सम्मान देता है, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सशक्त भी महसूस कराता है.
    ——
    कोर्स – कुल विद्यार्थी- महिला- पुरुष – इंजीनियरिंग बैकग्राउंड
    पीजीडीएम ( बीएम) – 236 : 31 % : 69 % : 55 %
    पीजीडीएम ( एचआरएम) – 180 : 59 % : 41 % : 50 %
    पीजीडीएम ( जीएम ) – 112 : 30 % : 70 % : 79 %

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पूरी टीम की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी को दी बधाई
    Next Article लालू ने 77 पाउंड का केक काटकर मनाया 77वां जन्मदिन

    Related Posts

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.