Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए सतर्क रहें, बरतें विशेष सावधानी: उपायुक्त अनन्य मित्तल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए सतर्क रहें, बरतें विशेष सावधानी: उपायुक्त अनन्य मित्तल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024Updated:June 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए सतर्क रहें, बरतें विशेष सावधानी… श्री अनन्य मित्तल, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

    अगले 4 दिन हिट वेव चलने की संभावना, जिलेवासी अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा का रखें ध्यान

    मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिनों तक राज्य में कई जगहों पर भीषण हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिलेवासियों से अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

    उन्होने जिलावासियों से आह्वान किया कि गर्मी के मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर लू से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिन में घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें। गर्मी के मौसम के चलते सूती कपड़ों का प्रयोग करें। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच शारीरिक परिश्रम से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। बच्चों को धूप से बचाएं, घर पर उपचार के दौरान यदि सुधार नही होता है तो संबंधित प्रभावित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल लेकर जाएं। वाहनों के टैंक को पूरा न भरवाएं।

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि दिनचर्या के दौरान कुछ सावधानियां रखने से लू के प्रकोप से बचा जा सकता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस पाउडर और अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। गर्मी के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है जैसे पानी की कमी, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर, हृदयघात, मस्तिष्क घात, और कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं।

     

    लिक्विड डाइट का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें और जितना ज्यादा हो सके उतना लिक्विड डायट का प्रयोग करें जैसे नींबू पानी, गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी आदि। ध्यान दें कि शरीर में पानी की कमी ना हो। मसालेदार भोजन से बचें, गर्मी में लू, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए घर का बना फ्रेश खाना खाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा है आगे का रास्ता
    Next Article साढू ने बड़े साढू की हत्या कर हुआ फरार

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.