नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी और I.N.D.I.A गठबंधन के उसके सहयोगी दलों ने सोनिया गांधी को अयोध्या में आयोजित होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को हरी झंडी दे दी। न्यूज वेबसाइट एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने 22 जनवरी को अध्योध्या आने का न्योता मिला तो बड़ी उहापोह की स्थिति पैदा हो गई जिस पर नए इंडिया गठबंधन में गहन मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक, सभी पहलुओं…
Author: Devanand Singh
लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बीजेपी सीट बंटवारे से लेकर उम्मीदवार उतारने और चुनाव के दृष्टिगत किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इसी के तहत बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में 2014 और 2019 से बड़ी जीत दर्ज करने के लिए एक खास रणनीति तैयार की है। बीजेपी इस चुनाव में अपने पारंपरिक वोटर के साथ ही विपक्षी दलों के मूल वोटर में सेंधमारी का प्लान कर किया है। बीजेपी ने मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए बड़े…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, संशोधित कार्यक्रम की दी गई जानकारी समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में SSR 2024 कार्यक्रम के तिथियों में विस्तार की जानकारी दी गई, साथ ही चुनाव प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ईवीएम जागरूकता के तिथियों से भी अवगत कराया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा…
करिये नव उत्कर्ष। ●●● मिटे सभी की दूरियाँ, रहे न अब तकरार। नया साल जोड़े रहे, सभी दिलों के तार।। ●●● बाँट रहे शुभकामना, मंगल हो नववर्ष। आनंद उत्कर्ष बढ़े, हर चेहरे हो हर्ष।। ●●● माफ करो गलती सभी, रहे न मन पर धूल। महक उठे सारी दिशा, खिले प्रेम के फूल।। ●●● गर्वित होकर जिंदगी, लिखे अमर अभिलेख। सौरभ ऐसी खींचिए, सुंदर जीवन रेख।। ●●● छोटी सी है जिंदगी, बैर भुलाये मीत। नई भोर का स्वागतम, प्रेम बढ़ाये प्रीत।। ●●● माहौल हो सुख चैन का, खुश रहे परिवार। सुभग बधाई मान्यवर, मेरी हो स्वीकार।। ●●●…
राममय हुई अयोध्या…… चिरप्रतीक्षित मंदिर का होगा उद्घाटन। _________ सदी बदली ,संस्कृतियां बदली, युग बदले और एक लंबे सामाजिक – राजनीतिक संघर्ष और उतार-चढ़ाव के पश्चात सनातन राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाला क्षण 22 जनवरी 2024 को साकार होने वाला है । देश की हर सड़क , हर राह अयोध्या की ओर निकल पड़ी है । राम मंदिर निर्माण के अध्याय ने अयोध्या का कायाकल्प कर दिया है। पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद गौरवान्वित करने वाला यह चिर प्रतीक्षित क्षण अब हमारे जीवन के पन्ने में जुड़ने जा रहा है — अयोध्या में राम मंदिर का…
ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार होंगे JDU के नए अध्यक्ष जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर सामने आई है। जनता दल यू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी पेश किया। कार्यकारिणी ने सिंह के इस्तीफे को…
चापलूसी संस्कृति से चमक खोती कांग्रेस ,अगली कड़ी में पढ़े झारखण्ड कांग्रेस की फीकी होती चमक – ललित गर्ग- कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व के प्रति चापलूसी की पुरानी परंपरा रही है, इस परंपरा को कांग्रेसी नेता पार्टी की संस्कृति की तरह से अपनाते रहे हैं। ऐसे अनेक नेता हुए हैं, जिन्होनें उस परंपरा को परवान चढ़ाने की मिसाल कायम करके सुर्खियां बटोरीं हैं, लेकिन इससे सबसे सशक्त एवं पुरानी राजनीतिक पार्टी का क्या हश्र हो रहा है, इस बात को देखने का साहस पार्टी के भीतर किसी नेता में नहीं है। यही कारण है कि राष्ट्र में भारतीय जनता…
भरत सिंह ने मनाया स्व॰.ठाकुर रणविजय सिंह जी का पुण्यतिथि, बांटा 51 जरूरतमंदों के बीच कम्बल जमशेदपुर। 29 दिसंबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज अपने पिता स्व॰.ठाकुर रणविजय सिंह जी की पुण्यतिथि मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत श्री भरत सिंह जी व श्री शक्ति सिंह जी के द्वारा स्व॰.ठाकुर रणविजय सिंह जी की तस्वीर पर फूलों का हार चढाकर किया गया। भरत सिंह जी ने कहा कि स्व॰.ठाकुर रणविजय सिंह जी समाज में परिवर्तन लाने के उदेश्य से समाजसेवा के प्रति सदैव सज रहते थे। इसलिए आज स्व॰.ठाकुर रणविजय सिंह जी की पुण्यतिथि…
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन” नामक संस्था के सौजन्य से आपके झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर महानगर में ही एक प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया है जिसमें हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आमजीवन में उपयोग की जाने वाली दो वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है।। (1) आम घरों में चाय पी जाती है तो इसे देखते हुए इस संगठन की झारखंड टीम द्वारा “खाने योग्य बिस्किट टी कप” / ईडीबल टी कप” का निर्माण किया जा रहा है। इस कप में चाय पीते हुए आप एक बिस्किट की तरह उस कप को…
नया साल, नई उम्मीदें, नए सपने, नए लक्ष्य। नए साल पर अपनी आशाएँ रखना हमारे लिए बहुत अच्छी बात है, हमें यह भी समझने की ज़रूरत है कि आशाओं के साथ निराशाएँ भी आती हैं। जीवन द्वंद्व का खेल है और नया साल भी इसका अपवाद नहीं है। यदि हम ‘बीते वर्ष’ पर ईमानदारी से विचार करें, तो हमें एहसास होगा कि हालांकि यह आवश्यक नहीं है कि वर्ष ने वह प्रदान किया हो जो हमने उससे चाहा था, लेकिन इसने हमें कुछ बहुमूल्य सीख और अनुभव अवश्य दिए। ये अलग से बहुत महत्वपूर्ण नहीं लग सकते हैं,…
