डॉक्टर बेटे के अपहरणकांड का गिरिडीह पुलिस ने किया खुलासा, डॉक्टर का पड़ोसी गेट ग्रिल मिस्त्री था मास्टर माइंड गिरिडीह : देवरी थाना इलाके के चतरो के डॉक्टर के बेटे पवन दास अपहरण मामले का खुलासा गिरिडीह पुलिस एक सप्ताह में करने में सफल रही। हालाकि 13 जून को हुए अपहरण के दूसरे दिन 14 जून को बढ़ते पुलिस दबिश के बाद अपहरणकर्ता पवन दास को बिरनी के पेसम गांव के जंगल में छोड़ कर फरार हो गए थे। वही पिछले एक सप्ताह से 40 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम अपराधियो के घेराबंदी में जुटी। तो…
Author: Devanand Singh
बोकारो: विकास परियोजना ने बड़ी संख्या में पेड़ो को लीला विकास की परियोजनाओं ने बड़ी संख्या में पेड़ों को लीला है, जंगलों को तबाह किया है और पे़ड़ लगाने के प्रति हमारी बेपरवाही ने हमें खुद के लिए खतरा पैदा कर दिया है। हालात यह हो गये हैं कि हर साल सीजन अपनी कारामात दिखाने लगा है। गरमी जहां तांडव कर रही है। ठंड लोगों को बेमौसम परेशान करने लगी है, वहीे बरसात अपनी मर्जी की मालिक हो गयी है। क्लाईमेट के ऐसे हालात ने हमें चिन्ता में डाल कर यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि अगर…
बबलू प्रसाद दांगी ने अपने समर्थकों के साथ थामा लोक जनशक्ति पार्टी का दामन जमशेदपुर : विगत लोकसभा चुनाव मे प्रत्याशी रहे बबलू प्रसाद दांगी ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का दामन थाम लिया, इस दौरान बड़ी संख्या मे उनके समर्थकों ने भी पार्टी का दामन थामा, मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान मौजूद रहे, उन्होंने पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई, बातचीत के क्रम मे प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान ने कहा की जमशेदपुर मे नये सदस्यों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, एनडीए…
आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से 4 मोतियाबिंद रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया । सोनारी में 4 मोतियाबिंद के रोगी चिन्हित हुए , जिनके मोतियाबिंद का ऑपरेशन करना बहुत ही आवश्यक था मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था।जिनका ऑपरेशन 19 जून को पूर्णिमा नेत्रालय…
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए कई अहम निर्देश किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं हैं। इन योजनाओं का लाभ अन्नदाताओं को मिले, इसे निश्चित तौर पर सुनिश्चित करें , क्योंकि किसानों की समृद्धि से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी । मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज उच्च स्तरीय बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न…
करमाटांड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करमाटांड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बीआर सी पिंडारी के खेल मैदान में हुआ। करमाटांड प्रखंड के बी ई ई ओ सुखदेव यादव और बी पी ओ सावित्री किस्कू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। अंडर 15 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी की टीम और उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिकरपोशनी के बीच फाइनल मैच खेला गया। उत्क्रमित विद्यालय पट्टाजोरी की टीम विजेता टीम रही एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिकरपोशनी की टीम उप विजेता बनी। अंडर 17 बालक…
मधुआबेड़ा सब्जी खेती करने वाले किसान आज भी कर रहे हैं मानसून की इंतजार बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखण्ड में भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत नहीं मिली है।बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा,गोहालडीहि,चड़कमारा,महुलडांगरी,बामडोल,राधानगर, डिगांशाई गाँव में इस महीने के दूसरे हफ्ते के बाद मानसून आने की उम्मीद जतायी गई थी। वहीं दो-तीन दिन पहले जिलांतर्गत कुछ हिस्से में हल्की बारिश हुई थी। जमीन में नमी के बाद उक्त इलाके के किसानों ने खेतों की जुताई कर दी ताकि भीषण गर्मी में खरपतवार मर जाएं। किसान मानसून के आने और बारिश के इंतजार में हैं। उधर कुछ…
नीट परीक्षा परिणाम मामला : युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजधानी रांची स्थित राज भवन के समीप नीट परीक्षा परिणाम में हुए भ्रष्टाचार और देश के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया गया इस धरना का नेतृत्व झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत ने किया इस धारणा में सभी प्रदेश जिला एवं विधानसभा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केंद्र की युवा विरोधी भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध में एक सांकेतिक उलगुलान हुआ इस धरने में शामिल युवा…
सरडीहा पानिबांका गाँव में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ चाकुलिया ।चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के पानिबांका गाँव पर सार्वजनिक अखंड हरिनाम संकीर्तन आयोजित 24 प्रहर राधा गोविंद अखंड हरि संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। भव्य मंडप में कल को गंधा दिवस के साथ संकीर्तन का शुभारंभ हुआ था। आज को विधि पूर्वक पूजा अर्चना के साथ राधा गोविंद नाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जो अनवरत 24 प्रहर तक जारी रहेगी। संकीर्तन में मुख्य अतिथियों ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र पूजा अर्चना के सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। राधा गोविंद अखंड हरि नाम…
ईडी की 20 हजार करोड़ रुपये के बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में एनसीआर, मुंबई और नागपुर में छापेमारी नयी दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को एक कंपनी और उसके प्रवर्तक के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र -दिल्ली, मुंबई और नागपुर में करीब 35 परिसरों में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी और उसके प्रवर्तक के खिलाफ 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण की हेराफेरी करने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि एमटेक समूह और इसके निदेशकों- अरविंद धाम, गौतम मल्होत्रा और अन्य…
