Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए कई अहम निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए कई अहम निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए कई अहम निर्देश

    किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं हैं। इन योजनाओं का लाभ अन्नदाताओं को मिले, इसे निश्चित तौर पर सुनिश्चित करें , क्योंकि किसानों की समृद्धि से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी । मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज उच्च स्तरीय बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के क्रम में ये बातें कही। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रगति से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया।

     

     

    किसानों के एनपीए माफी को लेकर बैंकों से बातचीत करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत दो लाख रुपए तक का ऋण माफ करने की योजना है। इससे पहले किसानों के 50 हज़ार रुपए तक का लोन माफ किया गया था। ऐसे में जिन किसानों का कृषि ऋण बकाया है, उनके एनपीए माफी के लिए बैंकों से बातचीत करें, ताकि सरकार की इस योजना का ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सके। इसके साथ मृतक लाभुकों का सही तरीके से सत्यापन करने के बाद ऋण माफी की राशि का भुगतान किया जाए।

    योजनाओं के क्रियान्वयन में टाइम लाइन का रखें ध्यान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कार्यों में टाइम फैक्टर काफी मायने रखती है। ऐसे में किसानों के बीच समय पर खाद -बीज का वितरण करने के साथ अन्य कृषि से जुड़ी सामग्रियां उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इसका पूरा सदुपयोग कर सकें।

     

     

    राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जल स्तर का आकलन कर बोरिंग हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में जल स्तर में काफी भिन्नताएं हैं। किसी इलाके में ग्राउंड वाटर लेवल काफी नीचे है तो कहीं यह थोड़ा ऊपर है। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में बोरिंग वहां के भूमिगत जल स्तर को देखते हुए किया जाना चाहिए , ताकि यह असफल साबित नहीं हो। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश कृषि समृद्धि योजना की समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को दिया। इस योजना के तहत किसानों के बीच पंप सेट वितरित किया जाना है।

    लैम्प्स- पैक्स के नोटिस बोर्ड पर खाद बीज की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी डिस्प्ले हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लैम्प्स -पैक्स के माध्यम से किसानों को खाद- और बीज उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में सभी लैम्प्स -पैक्स के नोटिस बोर्ड पर खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी डिस्प्ले होनी चाहिए, ताकि किसानों को सुलभता से इसकी जानकारी मिल सके।

     

     

     

    किसानों और कृषक संगठन तथा समूह से संवाद करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कृषि से जुड़ी योजनाएं तभी सफल होगी, जब किसानों को उसका पूरा लाभ मिलेगा । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं को लेकर किसानों, कृषक समूहों और कृषक संगठनों से संवाद करें। उनसे उनकी समस्याओं की जानकारी लें। अगर सरकार की किसी योजना में कोई त्रुटि है तो उसे जानने का प्रयास करें, ताकि समय पर उन त्रुटियों को दूर कर किसानों तक उसका लाभ पहुंचाया जा सके।

    मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए तालमेल बनाकर कार्य करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। ऐसे में ये योजना इस तरह से क्रियान्वित हो कि किसानों को सुलभता के साथ पशु धन मिल सके। इसके लिए जरूरी है कि पशु के साथ शेड और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए कृषि विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी निदेशालय समन्वय बनाकर कम करें । मुख्यमंत्री ने बकरी पालन पर भी विशेष जोर दिया। इसके लिए उन्होंने जिला स्तर पर बकरी फार्म बनाने का निर्देश दिया, जहां इसके ब्रीडिंग की भी व्यवस्था हो।

    इस बैठक में मुख्य सचिव श्री एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीक, निबंधक, सहयोग समितियां श्री सूरज कुमार, निदेशक कृषि श्री कुमार ताराचंद, निदेशक पशुपालन श्रीमती किरण पासी, निदेशक, उद्यान श्री फैज अक अहमद, निदेशक गव्य श्री शाहनवाज़ अख्तर, निदेशक मत्स्य श्री एचएन द्विवेदी, निदेशक भूमि संरक्षण श्री अजय कुमार सिंह, निदेशक, समेति श्री विकास कुमार, जेएसएलपीएस के सीईओ श्री संदीप सिंह और कृषि विभाग के विशेष सचिव श्री प्रदीप हज़ारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरमाटांड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया

    Related Posts

    ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    अजनौल में एसटीएफ का बड़ा एक्शन

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका, एक साथ 17 नए मॉडल ट्रक लॉन्च, 10 का निर्माण जमशेदपुर में

    एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दैनिक मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार तक की यात्रा का जश्न मनाया

    नितिन नवीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष, बिहार को पहली बार मिला शीर्ष नेतृत्व का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.