आज पुलिस अधीक्षक, नगर, के द्वारा बर्मामइन्स थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए लंबित कांडों / वारंट/इश्तेहार / कुर्की आदि के त्वरित निष्पादन, वारंटियों / फिरारियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, बैंक/एटीएम पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अड्डाबाजी,अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने, नव वर्ष-2024 के अवसर पर पर्यटन स्थल और पिकनिक स्पॉट की निगरानी करने आदि के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर आजाद समाज पार्टी के द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना के माध्यम से जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या और खासकर मानगो में जाम की समस्या को लेकर एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा। आजाद समाज पार्टी। जिला अध्यक्ष का कहना है।मानगो पल पर हर दिन ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पढ़ाई करने जाने वाले बच्चों और कंपनी में काम करने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुल घंटों जाम रहती है ।ऐसे में हम लोगों ने पूर्व में भी एक…
जमशेदपुर झारखंड सामाजिक न्याय मंच के द्वारा उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर झारखंड में जातीय जनगणना आर्थिक सर्वेक्षण झारखंड में जल्द हो इसको को लेकर उपयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं झारखंड सामाजिक न्याय मंच के अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा का कहना है कि झारखंड में अगर जातीय गणना और आर्थिक संरक्षण होता है. तो झारखंड में जो सरकारी योजनाएं हैं ।चाहे वह दलित हो आदिवासी हो या पिछड़ा जाति को इसका लाभ मिल पा रहा है कि नहीं यह सुनिश्चित हो पाएगा । इन लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र शॉप…
जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से भाजपा कार्यालय में के बाहर हेमंत सरकार के 4 साल के वादा खिलाफी का पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने अपने चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। पिछले चार वर्षों में एक ओर राज्य की जनता ने जहाँ अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार एवं अक्षम शासन को देखा है तो वहीं दूसरी ओर राज्य ने एक ऐसे विश्वासघाती मुख्यमंत्री को भी देखा है, जिसने युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों…
पीएम मोदी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन, अमृत भारत-वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 30 दिसंबर को कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने और 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रोड शो करने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया. यहां उन्होंने 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. थोड़ी देर पहले उनका विमान वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरा. इसके बाद उनका काफिला अयोध्या…
सरना धर्म कोड लागू करने,आदिवासी राष्ट्र बनाने,सरना धर्म को अनुच्छेद 25 के तहत मान्यता देने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान ने आज भारत बन्द का ऐलान किया इसी क्रम में आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा टाटा हाता मुख्य मार्ग को करनडीह चौक के पास जाम कर प्रदर्शन किया सरना धर्म कोर्ड को मान्यता देने की मांग पर आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) के सांकेतिक भारत बंद का आंशिक असर ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई दिया. अभियान के सदस्यों ने शनिवार को करनडीह में टाटा हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान जमकर नारेबाजी की. बंदी…
‘यादें’ जज्बातों के रंग से रंगी ग़ज़लें “देखनी है तो इसकी उमर देखें, गलतियां नहीं इसका हुनर देखें। दबे पैर सोये जज्बात जगाकर, सौरभ की यादों का असर देखें।।” मात्र 16 साल की उम्रके पड़ाव पर साल 2005 में कक्षा ग्यारह में पढ़ते हुए डॉ सत्यवान सौरभ ने अपनी पहली पुस्तक ‘यादें’ लिखी थी। जो नई दिल्ली के प्रबोध प्रकाशन से प्रकाशित हुई थी। प्रख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर और रामकुमार आत्रेय की नज़र में सत्यवान सौरभ उस समय इतनी अल्पायु में गजल संग्रह के रचनाकार होने का गौरव प्राप्त करने वाले संभावित प्रथम रचनाकार रहें होंगे। अब…
भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में आए 700 से भी ज्यादा नए केस, 5 मरीजों की मौत भारत में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में भारत में 797 नए मामलों और 5 मौतों के साथ सात महीनों में सबसे अधिक दैनिक कोविड-19 संक्रमण दर्ज किया गया है। JN.1 वैरिएंट और ठंडे मौसम की स्थिति के कारण दैनिक मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। पिछला शिखर 22 दिसंबर को 752 मामलों का था। वहीं इसके साथ ही गुरुग्राम के अस्पताल कोविड-19 उप-संस्करण जेएन.1 के लिए अलर्ट पर…
दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी, अगले दो दिन तक रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग ने शुक्रवार को शीत लहर की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में “घना से बहुत घना कोहरा” रहने का अनुमान है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। घने कोहरे के कारण शहर में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सुबह…
हरिद्वार में बन रहा शानदार क्रिकेट स्टेडियम, उत्तराखंड की धर्मनगरी में होंगे इंटरनेशनल मैच धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित एकमात्र स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के मैदान के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसके बाद यहां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच के आयोजन हो सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश के युवा प्रतिभाओं को अच्छे मैदान उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में हरिद्वार-रुडकी विकास प्राधिकरण ने भल्ला स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित करना शुरु कर दिया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के…
