Author: Devanand Singh

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में चोरी के आरोपी की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला के पास सोमवार तड़के चार बजे की है. भीड़ ने चोरी के दो आरोपियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान अमन मुंडा की मौत हो गई जबकि घायल संजीत धान का इलाज चल रहा है. संजीत का दायां हाथ टूट गया है. घायल संजीत ने बताया कि सुबह अमन ने उसे फोन किया…

Read More

सोमवार को सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया बाजार में दबिश दी. जहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ चल रही है. बताया जा रहा है कि गम्हरिया बाजार में अवैध लॉटरी जुआ और सट्टा के खेल को लेकर मिल रहे गुप्त सूचना पर एसडीओ ने यह छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर एसडीपी उनके घरों में छापेमारी करने पहुंची जहां से कुछ आपत्तिजनक समान जब्त किए हैं. साथ ही संदिग्धों के पास से मिले मोबाईल से भी कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं. फिलहाल…

Read More

टिनप्लेट के रीक्रिएशन क्लब में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अल्पसंख्यक सिख सेवा सदन के अध्यक्ष चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि झारखंड में सिखों की मजहबी जाति को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। मजहबी जाति के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र भी झारखंड में जारी किया जाए। चंदन सिंह ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो वह इस मामले में आंदोलन करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनजीत सिंह मंजू, गुरमीत सिंह, अमित सिंह, दिलबाग सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More

सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बस्ती में बिजली मिस्त्री कालिया दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कालिया दास की पत्नी रेशमी ने सोमवार की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने कालिया दास की मृत्यु की पुष्टि कर दी। रेशमी ने बताया कि घरों में झाड़ू बर्तन करने के बाद रविवार की रात वह 11:00 बजे रात में घर गई तो देखा कि कालिया दास फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद उसने कालिया दास को नीचे…

Read More

सत्तालोलुप नीतीश ने बिहार एवं लोकतंत्र को कलंकित किया : सुधीर पप्पू जमशेदपुर। शहर के वरीय अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय जनता दल नेता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि बिहार के सत्ता लोलुप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार, लोकतंत्र एवं समाजवाद को कलंकित किया है। उनकी कथनी-करनी सबसे अविश्वसनीय है और सत्ता में बने रहने की उनकी लालसा ने पूरे भारत और दुनिया में बिहार को मजाक बना दिया है। अब किसी को झूठा या मुकरने वाला कहना होता है तो उसके लिए नीतीश संज्ञा दी जाती है। नीतीश कुमार ने बीती रात लोकतंत्र की हत्या करने की…

Read More

कतर में फांसी की सजा पाए 8 भारतीय नागरिक रिहा, भारत सरकार ने किया फैसले का स्वागत कतर ने जेल में बंद उन आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को रिहा कर दिया है जिन्हें करीब साढ़े तीन महीने पहले संदिग्ध जासूसी के एक मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। विदेश मंत्रालय  ने कहा कि रिहा किए गए आठ भारतीयों में से सात भारत लौट आए हैं और देश अपने नागरिकों की रिहाई तथा उनकी घर वापसी को संभव बनाने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अयोध्या के दौरे पर, रामलला के करेंगे दर्शन राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ तो देशभर के दिग्गज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अयोध्या का दौरा के दौरान रामलला के दर्शन एंव पूजन करेंगे। इसके साथ ही आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु वासुदेव जग्गी भी सोमवार दोपहर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। हालांकि 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सम्हारो के न्योते को…

Read More

किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च: किले में तब्दील दिल्ली, सारे बॉर्डर सील, धारा 144 लागू नई दिल्ली: किसान यूनियनों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर हरियाणा और दिल्ली में पुलिस हाई अलर्ट पर है. पुलिस ने मंगलवार को होने वाली इस मार्च को रोकने के मकसद से सिंघु और गाजीपुर सहित दिल्ली की सारी सीमाओं को सील कर दिया है. इन सीमाओं को कंक्रीट के अवरोधक, सड़क पर बिछने वाले नुकीले अवरोधक और कंटीले तार लगाकर सीमाओं को किले में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से जगह-जगह निषेधाज्ञा लागू कर…

Read More

बृजभूषण सिंह का दबदबा कायम, बेटे करण बने यूपी कुश्ती संघ के नए चीफ भारतीय कुश्ती संघ की एजीएम बैठक 11 फरवरी को गोंडा जिले के नवाबगंज में आयोजित की गई थी. बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया. सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव चुना गया. बृजभूषण सिंह भाजपा के सासंद हैं जिनका भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के तौर पर विवादित…

Read More

IND vs AUS Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को 79 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया बना चैम्पियन भारत को आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. रविवार 11 फरवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से हरा दिया है. इससे पहले टीम इंडिया को विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा. लेकिन भारतीय टीम…

Read More