JAMSHEDPUR: शक्ति वंदन अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, महिला एनजीओ और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुई शामिल, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा- मातृशक्ति का सशक्तिकरण है पीएम मोदी की गारंटी। जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी और उन्हें योजनाओं से…
Author: Devanand Singh
दिशा-जमशेदपुर का सबसे बड़ा कैरियर परामर्श मेला हाल ही में एक्सएलआरआई में समर्थ द्वारा आयोजित किया गया था। भविष्य के करियर की राह पर चलना सपनों, विकल्पों और आलोचनात्मक मूल्यांकन से भरा होता है। छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के सामूहिक प्रयास एक ऐसी पीढ़ी को आकार देने का भार उठाते हैं जो हमारे राष्ट्र के स्तंभों को मजबूत करती है। सामर्थ्य, एक्सएलआरआई का ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर, अपने प्रमुख कार्यक्रम, दिशा, एक्सएलआरआई के वार्षिक कैरियर काउंसलिंग मेले के माध्यम से छात्रों को उनकी सच्ची कॉलिंग की खोज की यात्रा में भ्रम और अनिश्चितता की भूलभुलैया से निपटने में सहायता…
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पलामू जिला अंतर्गत पलामू पाईपलाईन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इस पाईपलाईन सिंचाई योजना के निर्माण हेतु कुल 456 करोड़ 62 लाख 61 हजार रुपए होंगे व्यय। पाईपलाईन सिंचाई योजना के तहत उत्तरी कोयल, औरंगा एवं सोन नदी से आएगा जल। कुल 31.397 MCM पानी लिफ्ट होगा। योजना से रानीताल डैम, टेमराईन डैम, बूटनडूबा डैम, मलय डैम, पोस्तिया नाला, पनघटवा डैम, कचहड़वाटाँड डैम, कुन्डलवा डैम, वाहेवधवा नाला डैम, बतरे डैम, धनकई डैम, ताली डैम, सुखनदिया डैम, करमा कलन डैम तथा पाईपलाईन के मार्ग में पड़ने वाले अन्य छोटे-बड़े जलाशय, तालाब एवं आहर में पानी…
दिल्ली के CM केजरीवाल पंजाब के दौरे पर ‘पंजाब में घर-घर राशन योजना की शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ शनिवार को फतेहगढ़ साहिब के अमलोह से घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच किया। इस दौरान केजरीवाल और भगवंत मान ने अमलोह के गांव दारा सिंह वाला में खुद गलियों में घूम कर लोगों को राशन बांटा और उन्हें योजना के बारे में बताया। अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, ”आज मैं आपसे हाथ…
‘भगवान राम के बिना देश की कल्पना नहीं की जा सकती’, लोकसभा में बोले अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती तथा 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का दिन भारत को विश्वगुरु बनने के मार्ग पर ले जाना वाला है। उन्होंने लोकसभा में शनिवार को नियम 193 के तहत ‘ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के निर्माण और श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा’ विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि 22 जनवरी का दिन इतिहास…
जिस मंत्र में चेतना नहीं है वह केवल शब्दों का समूह मात्र है, मंत्र चैतन्य युक्त होना चाहिए जप क्रिया के लिये, ध्यान क्रिया के लिये और सभी आध्यात्मिक साधना के लिये सिद्ध मन्त्र होना चाहिये, चैतन्य युक्त मन्त्र होना चाहिये तीन दिवसीय प्रथम संभागीय सेमिनार का आयोजन गदरा आनंद मार्ग जागृति में किया गया। सेमिनार के दूसरे दिन का शुभारंभ सेमिनार के मुख्य प्रशिक्षक आचार्य संपूर्णानंद अवधूत के द्वारा, आनन्द मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्द मूर्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य प्रशिक्षक ने अपने व्याख्यान में मंत्र चैतन्य विषय पर…
रांची : ईडी का कसता सिकंजा , धीरज शाहू के साथ आईएस अधिकारी पर भी सिकंजा कसने पर भी तैयार ,लिंक तलाशने की पुरजोर में ईडी राज्यसभा सांसद धीरज साहू से ईडी दफ्तर में पूछताछ की जा रही है झारखंड में ED की कार्यवाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है जमीन घोटाला मामले में जब्त बीएमडब्ल्यू कार मामले में राज्यसभा सांसद धीरज साहू से ईडी दफ्तर में पूछताछ की जा रही है. एजेंसी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से जब्त की गई बीएमडब्ल्यू कार को लेकर सांसद से पूछताछ कर रही है. वही एजेंसी के दफ्तर…
झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, राँची के माननीय उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारू ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त हजूर साहिब अवचलनगर, नांदेड के नये प्रबंधन कानून की गहरी आलोचना की है एवं इसे समुदाय की धार्मिक आजादी पर हमला करार दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने तख्त हजूर साहेब की प्रबंधन पर काबिज होने के लिये 1956 के कानून में संशोधन किया है। पहले महाराष्ट्र सरकार प्रबंधन में सात सदस्यों को मनोनित करती थी जिसे बढ़ाकर बारह कर दिया गया है। जबकि निर्वाचन क्षेत्र को घटाकर तीन कर दिया गया है। वहीं सिख शिरोमनी गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटि के अधिकारों में भी…
पाकिस्तान चुनाव नतीजों के बीच इमरान के लिए खुशखबरी, 12 मुकद्दमों में मिली बेल इस्लामाबादः पाकिस्तान चुनाव नतीजों के बीच इमरान खान के लिए खुशखबरी आई है। पाकिस्तान के एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने पिछले साल मई में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों से संबंधित 12 मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को जमानत दे दी है। यह फैसला तब आया है, जब पाकिस्तान चुनाव नतीजों में इमरान खान की पार्टी PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं हालांकि, नवाज शरीफ की PML-N सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।…
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दो दिवसीय गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत पाकुड़ ग्रामीण के नवीनगर मंडल के अंतर्गत कदमसार गांव के कदमसार शक्ति केंद्र के मतदान केंद्र संख्या 379-380 पर दो दिवसीय प्रवास योजना के तहत प्रवासी कार्यकर्ता-सह-जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने मतदान केंद्र के अध्यक्ष,संयोजक,सह संयोजक,प्रभारी साथ बैठक किया।साथ ही लाभुकों से संपर्क करते हुए आज उन सभी लाभुकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बुथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों के कार्यों का निर्धारण किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी,महामंत्री बहादुर मंडल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश…
