Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनन्या पांडे की कॉल मी बे का ट्रेलर जारी, 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
    Headlines सिनेमा

    अनन्या पांडे की कॉल मी बे का ट्रेलर जारी, 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फिल्मों के बाद अब अनन्या पांडे ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं। वहीं कई स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके करण जौहर ने उन्हें ये मौका दिया। फाइनली अमेजन प्राइम वीडियो ने अनन्या पांडे की नई सीरील कॉल मी बे का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस कॉमेडी-ड्रामा में वीर दास,वरुण सूद, मुस्कान जाफरी, विहान समेत अन्य एक्टर्स नजर आएंगे।ट्रेलर की शुरुआत होती है अनन्या पांडे से जिनका नाम बेला चौधरी है लेकिन वो खुद को बे बुलाती हैं।

     

     

    बेला का जन्म एक बहुत ही रईस घर में हुआ है और वो प्रॉपर साउथ दिल्ली की लड़की हैं। बे मस्ती से अपनी जिंदगी जी ही रही होती है कि एक समय उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है कि उसकी पूरी ग्लैमरस दुनिया अचानक से बिखर जाती है।उसकी आराम भरी जिंदगी अचानक मुंबई की सड़कों पर आ जाती है जहां उसे अपने लिए काम ढूंढऩा है। इस दौरान वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर मुंबई में एक पत्रकार के चुनौतीपूर्ण जीवन को अपनाने की कोशिश करती है।

     

     

    अपने ओटीटी डेब्यू पर बात करते हुए अनन्या ने कहा, शुरुआत से ही मुझे पता था कि कॉल मी बे एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती थी। स्क्रिप्ट सुने बिना भी, मुझे पता था कि यह कुछ खास होने वाला है। एक एक्टर के तौर पर बे का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत रोमांचक भरा था।8 एपिसोड की इस वेब सीरीज को कोलिन डी कुन्हा ने डायरेक्ट किया है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर में करण जौहर,अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा शामिल हैं। कॉल मी बे का प्रीमियर 6 सितंबर, 2024 को भारत और दुनिया भर के 240 देशों में होगा। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। यह प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा के साथ हिंदी में स्ट्रीम होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्मेंद्र गोस्वामी ने चंपई सोरेन उर्फ कोल्हान टाइगर को पूरी दुनिया में मजाक का पात्र बना दिया
    Next Article ICC Women’s T20 World Cup : बांग्लादेश से यूएई शिफ्ट हुआ महिला टी20 वर्ल्ड कप

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.