Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा वाले उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा वाले उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा वाले उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    चंपई सोरेन से कोई नाराजगी नहीं:मुख्यमंत्री
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : जमशेदपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन प्रकरण मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चंपाई सोरेन से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। कहा कि उनकी नाराजगी से जुड़ा कोई मामला भी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिवंगत सांसद सुनील कुमार महतो की पुत्री स्व अंकिता महतो को श्रद्धांजलि देने आए थे। वे जमशेदपुर परिसदन में मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सवाल जहां से आ रहे हैं इसका जवाब वे ही बेहतर दे सकते हैं। पार्टी एकजुट है। भाजपा वाले ऐसे मामलों को हवा दे रहे हैं। जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। उसी तरह आगामी विधानसभा में भी उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के रांची आक्रोश मार्च के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। जनता का आक्रोश भाजपा के प्रति बढ़ता जा रहा है। जिसे वे दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी आयी थीं। मुख्यमंत्री के जमशेदपुर दौरे के दौरान कोल्हान के पार्टी के खरसावां विधायक दशरथ गागराई को छोड़कर मंत्री, सांसद व सारे विधायक मौजूद रहें। विधायक दशरथ गागराई किसी दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त थे। वैसे मंत्री दीपक बिरूआ,सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी, निरल पुर्ति, सुखराम उरांव, संजीव सरदार, सविता महतो के अलावे कोल्हान के पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। परिसदन में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों एवं सांसद जोबा मांझी के साथ अलग से बैठक की एवं बाद में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आयीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मुख्यमंत्री से मिलने परिसदन पहुंची।

    महिला कार्यकर्ताओं से मिली कल्पना सोरेन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमशेदपुर परिसदन में पहुंचने के बाद काफी संख्या में झामुमो के स्थानीय नेता व महिला नेत्रियां, सहयोगी पार्टी कांग्रेस, राजद के नेता पहुंचे थे। महिला नेत्री मुख्यमंत्री व कल्पना सोरेन से मिलने के लिए उतावली दिखीं। सूचना मिलने पर उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को महिलाओं के पास भेजा। कल्पना सोरेने के बाहर आते ही महिलाएं शांत हो गईं। उसके बाद महिलाओं ने उनका स्वागत किया।

    भाजपा वाले उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदर्शनकरियों पर लाठी चार्ज जमकर हुई आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.