समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया. वे 94 साल के थे. शफीकुर्रहमान बर्क काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुरादाबाद के एक अस्पताल में एडमिट थे. पिछले दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव उनसे मिलने अस्पताल भी गए थे. आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें संभल से प्रत्याशी बनाया था. शफीकुर्रहमान लोकसभा में सबसे बुजुर्ग सांसद थे. शफीकुर्रहमान बर्क चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं. उन्होंने पहली बार समाजवादी…
Author: Devanand Singh
आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान नजर प्रशासन ने अपनी तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है इसे लेकर उप विकास आयुक्त ने कोऑपरेटिव कॉलेज में आज से तीन दिनों का प्रशिक्षण आयोजित किया कार्मिक कोषांग और ट्रेनिंग कोषांग के नोडल डीआरडीए डायरेक्टर की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, 27 आप फरवरी से शुरू यह कार्यक्रम 3 मार्च तक चलेगा, जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जा चुकी है जितने भी मास्टर ट्रेनर्स है…
असंगठित कामगार कल्याण संघ के बैनर तले फुटपाथ विक्रेताओं ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने की मांग की विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि बिना सूचना के मानगो बिरसा मुंडा बाजार में लगभग हजार की संख्या में विक्रेताओं को बिना नोटिस के अवैध तरीके से 26 मार्च 2023 को उजाड़ दिया गया था और आज तक उनके पुनर्वास को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, उन्होंने कहा कि अगर संविधान की बात की जाए तो भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता का अधिकार…
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन है. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा पहुंच गये हैं. अब से थोड़ी देर में वो आम लोगों का बजट पेश करेंगे. रामेश्वर उरांव से जब विधानसभा के बाहर बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले कुछ नहीं बोलते हैं. आगे कहा कि यह पीपुल्स बजट है यानी आम लोगों का बजट है. उन्होंने पीपुल्स का मतलब समझाते हुए कहा कि Poor People. इसमें बड़े-बड़े लोग नहीं आते हैं. 1,28,900 करोड़ का बजट पेश झारखंड विधानसभा में। :…
बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का सदन के बाहर प्रदर्शन : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन फिर से भाजपा विधायकों का हंगामा सदन के बाहर देखने को मिला भाजपा विधायक लगातार सरकारी विरोधी नारे लगाते रहे वही जेएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लिख मामले को सीबीआई जांच की मांग करते रहे वही विधानसभा में आज बजट पेश होना है जिसे लेकर भाजपा ने सरकार पर तंज कसा है। भाजपा का कहना है कि पिछली बजट की पूरी राशि सरकार अब तक खर्च नही कर पाई है। ऐसे में मार्च के महीने में पैसे का लूट…
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डाला वोट उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरु हो चुकी है जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि देर रात तक इसके नतीजे आने की उम्मीद है। दरअसल, 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं। इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डाला वोट सूत्रों से…
कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है. देश के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों में जारी बारिश और बर्फबारी के दौर के चलते मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज भी देश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है. निजी वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट की वेबसाइट के अनुसार आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित,…
जावी अलोंसो की टीम बायर लेवरकुसेन ने रचा इतिहास नई दिल्ली. जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर लेवरकुसेन ने इतिहास रच दिया है। उसने बुंदेसलिगा में शुक्रवार को मेन्ज के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। उसने इस सीजन में सभी क्लब टूर्नामेंट में लगातार 33 मैच में नहीं हारने का रिकॉर्ड बनाया। लेवरकुसेन के कोच स्पेन के पूर्व खिलाड़ी जावी अलोंसो हैं। उनकी कोचिंग में टीम ने बार्यन म्यूनिख का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेवरकुसेन की टीम बार बुंदेसलिगा जीतने के करीब भी पहुंच गई है। लेवरकुसेन के लिए मेन्ज के खिलाफ पहला गोल इंग्लैंड के क्लब आर्सेनल…
तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर की मौत नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक स्काउट गाड़ी और सिविलियन कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर मोहम्मद हलीम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 6 पुलिसकर्मी घायल है. साथ ही दूसरी कार में सवार चार सिविलियन भी घायल है. सभी 10 घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलो में पांच की हालत गंभीर बताई जाती है. सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा…
फिल्म के प्रमोशन के दौरान भगदड़, अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ पर लोगों ने फेंके जूते-चप्पल अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. फिल्म गोविंदा और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ का सीक्वल है. अक्षय और टाइगर फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं. फिल्म के प्रमोशन को लेकर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ काफी बिजी चल रहे हैं. अभी हाल ही में एक्टर्स इसके प्रमोशन के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे थे. यहां दोनों एक्टर से मिलने काफी संख्या में भीड़…
