Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़गाई जमीन मामला: रांची, गिरिडीह, चाईबासा और हजारीबाग में एसीबी रेड
    Headlines झारखंड

    बड़गाई जमीन मामला: रांची, गिरिडीह, चाईबासा और हजारीबाग में एसीबी रेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बड़गाई जमीन मामला: रांची, गिरिडीह, चाईबासा और हजारीबाग में एसीबी रेड
    रांची: झारखंड के चर्चित बड़गाई जमीन मामले को लेकर झारखंड पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो सक्रिय हो गई है. बड़गाई जमीन घोटाले को लेकर एसीबी की टीम राजधानी रांची, चाईबासा और हजारीबाग में छापेमारी कर रही है. बड़गाई जमीन घोटाले मामले में रांची के बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. अब इस मामले की जांच एसीबी कर रही है.

     

     

    इधर, हजारीबाग में सदर अनुमंडल कार्यालय और उनके आवास पर एसीबी की टीम पहुंची है. आठ सदस्यीय टीम पर्याप्त सुरक्षाबलों की उपस्थिति में कार्यालय का निरीक्षण कर रही है. इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्यालय या आवास पर अंदर जाने की अनुमति नहीं है. सुरक्षाबलों ने कार्यालय को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है.

     

     

    इस निरीक्षण में एसडीओ ऑफिस के कई कर्मचारी भी मौजूद हैं. लेकिन एसडीओ शैलेश कुमार अपने समाहरणालय कार्यालय में नहीं है. ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि वह अपने आवास पर होंगे.वहीं, गिरिडीह में सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी उदय शंकर प्रसाद के घर पर एसीबी की टीम ने छापेमारी की है.

     

     

    बुधवार की सुबह ही एसीबी की टीम उदय शंकर के घर पर पहुंची यहां पर छापेमारी शुरू की. लगभग आधा दर्जन वाहनों पर सवार होकर एसीबी की टीम ने दबिश दी है. उदय शंकर प्रसाद के पुत्र सरकारी विभाग में अच्छे पद पर कार्यरत हैं जिसमें शैलेश कुमार- एसडीओ हजारीबाग, विकास कुमार सिन्हा- एजी ऑफिस रांची, रिंकू सिन्हा- साईं मार्बल और नीलेश कुमार- एक्साइज विभाग साहिबगंज में पदस्थापित हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजद अध्यक्ष उड़िया ‘अस्मिता’ नहीं समझते हैं : भाजपा ने विवि का नाम बदलने के प्रस्ताव पर कहा
    Next Article पटमदा और बोड़ाम प्रखंड कमिटी के द्वारा एक दिवसीय सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    July 25, 2026

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.