Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक: कैंसर दवाओं के घटेंगे दाम, नमकीन स्‍नैक्‍स होंगे सस्‍ते
    Headlines

    जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक: कैंसर दवाओं के घटेंगे दाम, नमकीन स्‍नैक्‍स होंगे सस्‍ते

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक: कैंसर दवाओं के घटेंगे दाम, नमकीन स्‍नैक्‍स होंगे सस्‍ते
    नई दिल्ली. जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक सोमवार को राजधानी के सुषमा स्वराज भवन में हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें कैंसर की दवाओं पर जीएसटी में कमी, नमकीन पर टैक्‍स घटाना और मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी में कमी पर विचार करने के लिए समिति का गठन शामिल है। आइए, जानते हैं क्या सस्ता हुआ।

    1. कैंसर की दवाएं: ट्रैस्टुज़ुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और ड्यूरवालुमैब जैसी कैंसर की दवाओं पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.

     

     

    2. नमकीन और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ: नमकीन और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं बिना तली और बिना पके हुए स्नैक्स पर 5 प्रतिशत जीएसटी जारी रहेगा.

    3. हेलीकॉप्टर यात्रा: धार्मिक यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं पर जीएसटी को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. इस पर पहले 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था.

     

     

    4. रिसर्च फंड: उच्च शिक्षण संस्थानों और रिसर्च सेंटर्स को रिसर्च के लिए दी जाने वाली फंडिंग अब कर मुक्त होगी. हालांकि यह सुविधा केवल उन विश्वविद्यालयों और रिसर्च सेंटरों के लिए होगी जो राज्य और केंद्र सरकार के कानून के हिसाब से स्थापित की गई हैं.

     

     

    5. कार और मोटरसाइकिल सीट: कार और मोटरसाइकिल की सीटों पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है. बढ़ी हुई दरें आने वाले समय में लागू होंगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 साल से कम उम्र में सोशल मीडिया यूज करने पर लगेगी रोक, आ रहा नया कानून
    Next Article राहुल गांधी आरक्षण के बारे में भ्रामक बयान दे रहे हैं : मायावती

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.