Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिमला मस्जिद विवाद : प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़े, पुलिस से हुई झड़प
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    शिमला मस्जिद विवाद : प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़े, पुलिस से हुई झड़प

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शिमला मस्जिद विवाद : प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़े, पुलिस से हुई झड़प

    शिमला: शिमला के संजौली इलाके में एक मस्जिद में अवैध निर्माण ढहाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधक तोड़ दिए जिसके बाद बुधवार को सुरक्षाबलों ने उन पर लाठीचार्ज किया।

    ‘‘जय श्री राम’’ और ‘‘हिंदू एकता जिंदाबाद’’ के नारे लगाते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी सब्जी मंडी ढल्ली में एकत्र हुए और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संजौली की ओर कूच करने लगे तथा उन्होंने ढल्ली सुरंग के समीप लगाए अवरोधक तोड़ दिए।

     

     

    हिंदू समूहों के आह्वान पर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के समीप दूसरा अवरोधक भी तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस को उन्हें खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा।

    संजौली इलाके की मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर बढ़ते तनाव और विवादित ढांचा गिराने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के बंद के आह्वान के बीच संजौली और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

     

     

    शिमला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी किए है जिसके तहत पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने और हथियार रखने पर रोक है।

    कुछ हिंदू संगठनों ने बुधवार को संजौली बंद का आह्वान करते हुए अवैध विवादित ढांचे को गिराने और राज्य में आ रहे बाहरी लोगों के पंजीकरण की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 सितम्बर को गोपाल मैदान में होगा कुड़मी सेना के द्वारा विशाल करम महोत्सव का आयोजन
    Next Article रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से घोड़ाबाबा मन्दिर परिसर में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिसंकीर्तन पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन कर समापन हुआ

    Related Posts

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    February 13, 2026

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    February 13, 2026

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के लिए अंसार खान ने मांगा वोट

    कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील एमडी को पत्र लिखा सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन का आग्रह

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने लिया शपथ। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

    मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.