प्राइम वॉलीबॉल लीग: कालीकट हीरोज ने पहली बार जीता खिताब चेन्नई. कालीकट हीरोज ने दिल्ली तूफान्स को 3-1 से हराकर प्राइम वॉलीबॉल लीग का खिताब जीत लिया है. उसने गुरुवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 15-13, 15-10, 13-15, 15-12 से जीत दर्ज की. दिल्ली तूफान्स ने कालीकट हीरोज के आक्रमण को विफल करते हुए इस खिताबी मुकाबले में डिफेंस में शानदार शुरुआत की. लजार डोडिच और संतोष ने अपनी आक्रमण क्षमता का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. लेकिन दिल्ली तूफान्स की ओर से इस अहम मुकाबले में सर्व में गलतियां…
Author: Devanand Singh
1 मई को रिलीज होगी 200 करोड़ के बजट में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ अपनी बिग बजट फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी मल्टीस्टारर वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की रिलीज डेट जानने के लिए फैन्स बेहद एक्साइटेड थे. हाल ही में मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में ड्रोन कैमरा के माध्यम से हुए शानदार लाइट शो में ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की प्रीमियर की तारीख घोषित कर दी गई. आपको बता दें कि ये वेब सीरीज 1 मई 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म…
जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह के द्वारा आज काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में भव्य होली महोत्सव का आयोजन *जिसमें शहर के 165 अखाड़ा के लाइसेंसी, अध्यक्ष शामिल हुए* अभय सिंह ने कहा होली हिंदुओं का महान पर्व है और जिस प्रकार हमारे जीवन में त्यौहार का महत्व है होली में रंग का महत्व है उसी प्रकार हमारा संपूर्ण जीवन होली के समान हंसी-खुशी के साथ बीते आज होली एक ऐसा उत्सव माना जाता है जहां पर अमीर हो, गरीब हो, निर्धन हो या धनवान हो सारे लोग होली के त्यौहार का इंतजार करते हैं…
बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली मिस्त्री संजय घायल, टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है इलाज । विभाग की लापरवाही के कारण घटी है घटना, संजय के परिवार को मिले मुआवजा — विकास सिंह मानगो में ट्रांसफार्मर बदलने के क्रम में विभाग में कार्यरत मिस्त्री संजय कुमार बिजली का झटका लगने से बिजली के खंभे से नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया । ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूर्ण होने के पहले ही कंट्रोल रूम से पावर की सप्लाई कर दी गई थी जिसके कारण बिजली का करंट पूरे खंभे में आ गया…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने शस्त्र का सत्यापन थाना स्तर पर 28 मार्च से 30 मार्च तक करने का दिया निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र का सत्यापन थाना स्तर पर कराया जाना है ताकि लोकसभा निर्वाचन स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादन कराया जा सके। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी अपने शस्त्र अनुज्ञप्ति में अंकित शस्त्र को सम्बंधित थाना में दिनांक 28/03/2024 से 30/03/2024 तक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारक जिनका शस्त्र…
EC ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को जारी किया नोटिस, कंगना-ममता पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी निर्वाचन आयोग ने महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी के लिए भाजपा नेता दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया। निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दिलीप घोष की टिप्पणी और कंगना रनौत के खिलाफ सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी को ‘अशोभनीय और गलत’ बताया है। इससे पहले भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को लेकर दिए गए अपने बयान पर खेद प्रकट किया है। घोष के मुख्यमंत्री के संबंध में दिए…
हजारीबाग:सड़क निर्माण में जेसीबी जलाने के प्रयास में पांच अपराधी गिरफ्तार, टीएसपीसी संगठन से बताते थे अपराधी हजारीबाग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र में बालोदर गांव में कालीकरण सड़क निर्माण कार्य में लगे लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी और हाईवे को जलाने की कोशिश में पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि टीएसपीसी संगठन के नाम से पांच अपराधी काम करते थे जिन्हें बालोदर से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की गई और बताया कि हम सभी टीएसपीसी संगठन…
लोकसभा चुनाव को चुनाव पर्व कहने पर आदिवासी छात्र एकता ने जताई नाराजगी जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव को चुनाव पर्व कहने पर आदिवासी छात्र एकता ने नाराजगी जताई है। आदिवासी छात्र एकता के संयोजक इंद्र हेंब्रम ने बुधवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित है। इसमें कहा गया है कि देश में कई धर्म संप्रदाय के लोग रहते हैं। सभी की भावनाओं का आदर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को चुनाव का पर्व कहना ठीक नहीं है। इसे कोई दूसरा उचित नाम देना चाहिए.
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस पाकुड़ पाकुड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है…ट्रेक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है…घटना नगर थाना क्षेत्र के पाकुड – हिरणपुर मुख्य सड़क के बिजली कॉलोनी के समीप की है… मृतक की पहचान नही हो पाई है…ट्रेक्टर को जब्त कर लिया है…वही चालक फरार हो गया है…बताया जा रहा है कि सरकारी अनाज ढोने वाले तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को धक्का मार दिया जिससे मौके…
फेमा मामले में ईडी ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को भेजा तीसरा समन प्रवर्तन निदेशालयने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में अनियमितताओं के संबंध में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को तीसरा समन जारी किया है और उन्हें 28 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए कहा है. बता दें ताजा समन पिछले दो समन के बाद आया है, जब वह 11 मार्च और 19 फरवरी को जांचकर्ताओं के सामने पेश नहीं हुई थीं. मोइत्रा को मामले की जांच में शामिल होने और दिल्ली में ईडी मुख्यालय में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा…
