Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘गदर 2’ के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा
    Headlines सिनेमा

    ‘गदर 2’ के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘गदर 2’ के बाद जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा
    मुंबई. गदर- एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब वनवास नाम की एक और दमदार कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 2 की बड़ी सफलता के बाद, अपनी अगली फिल्म वनवास की घोषणा की है. ये घोषणा दशहरे के दिन की गई है, जहां मेकर्स ने दिलचस्प कहानी का एक प्रीव्यू दिया है. फिल्म एक टाइमलेस थीम को छूती है, जो एक पुरानी कहानी से प्रेरित है, जहां फर्ज, सम्मान और इंसान द्वारा किए गए काम के परिणाम उनके जीवन को कैसे बदलते हैं, दिखाया गया है.

     

     

    मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें “अपने ही अपनों को देते हैं: वनवास” का फर्स्ट लुक दिखाया गया है. वीडियो में फिल्म की एक्साइटमेंट को जबरदस्त विजुअल्स और एक धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ कैप्चर किया गया है. इसमें राम राम गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है और ये गाना अपनी रिलीज के साथ बेशक दर्शकों के दिलों को जीतने वाला हैवनवास के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, “रामायण और वनवास एक अलग ही कहानी है जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास दिलाते हैं. कलयुग का रामायण जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास.”

     

    ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, “हम इस तरह की एपिक स्टोरी का समर्थन करके बहुत खुश हैं. यह असल में एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी टीम के साथ एक शानदार प्रोजेक्ट है. यह बच्चों और उनके माता-पिता के मॉडर्न समय के रिश्ते पर एक नया नज़रिया है. हमारा लक्ष्य दर्शकों को पहले कभी न देखा गया अनुभव प्रदान करने का, और वनवास के साथ, हमें विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे. यह कहना सही होगा कि वनवास कलयुग की रामायण है.”

     

     

    ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ बिजनेस ऑफिसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, “हम इस तरह के शानदार प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. वनवास आज के पारिवारिक रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करता है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को असल में एक अनूठा अनुभव देगा.”

    अनिल शर्मा ने गदर: एक प्रेम कथा, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, अपने और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट की हैं. अब जब उनकी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हो चुका है, तो दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और सबको फिल्म के बारे में और डिटेल्स का इंतजार है.

    अनिल शर्मा द्वारा रिटेन, प्रोड्यूस और डायरेक्ट वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्को सार्वजनिक दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न, मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई
    Next Article आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन 10वें दिन भी जारी, एक और चिकित्सक की हालत बिगड़ी

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.