Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : मुख्यमंत्री सोरेन ने 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड : मुख्यमंत्री सोरेन ने 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड : मुख्यमंत्री सोरेन ने 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

    रांची, 14 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

    ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की गई हैं।

    मुख्यमंत्री ने यहां ‘प्रोजेक्ट बिल्डिंग’ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब 498 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है और मैं उम्मीद करता हूं कि वे लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करेंगे।’’

     

     

    उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त किए गए पांच कर्मियों – अनिता महतो, अंकिता उपाध्याय, संतोषी रजक, सिलवंती सोरेन और मोहम्मद रबीउल इस्लाम को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र सौंपे।

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से मुंबई में झारखंड भवन की आधारशिला रखी।

     

     

    आधिकारिक बयान के अनुसार, झारखंड भवन का निर्माण नवी मुंबई में किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) पर निर्भर क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 230/33 किलोवाट क्षमता के पकरी-बरवाडीह सबस्टेशन की आधारशिला भी रखी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“बाबा नाम केवलम” अखंड कीर्तन, नारायण भोज, 100 साड़ी एवं 200 फलदार पौधे का वितरण
    Next Article तीन माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.