Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने डीजीएमएस का कार्यभार संभाला
    Headlines राजनीति

    सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने डीजीएमएस का कार्यभार संभाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने डीजीएमएस का कार्यभार संभाला

    नयी दिल्ली: सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने सोमवार को नौसेना की चिकित्सा सेवाओं की महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

    नौसेना के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पुणे के प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) की पूर्व छात्रा सहाय इससे पहले सेना चिकित्सा कोर की कर्नल कमांडेंट के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला अधिकारी थीं।

    बयान में कहा गया, “स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएमएस-नौसेना) का पदभार संभालने से पहले, वह एएमसी सेंटर एवं कॉलेज की पहली महिला कमांडेंट थीं…।”

     

     

    बयान में कहा गया है कि कविता सहाय ने 30 दिसंबर, 1986 को भारतीय सेना में चिकित्सा विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी।

    इसमें कहा गया है कि सहाय ने दिल्ली स्थित एम्स (अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान) से पैथोलॉजी तथा ओंकोपैथोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की है।

     

     

    बयान में कहा गया है, “अधिकारी एएचआरआर (आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल) और बीएचडीसी (बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंटोनमेंट) में प्रोफेसर और लैब साइंस विभाग की प्रमुख रही हैं। वह पुणे स्थित एएफएमसी के पैथोलॉजी विभाग में भी प्रोफेसर रही हैं।”

    नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी विशिष्ट सेवा के सम्मान में सहाय को 2024 में सेना पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा के कीताडीह में आंगन में सोया युवक की हत्या, लहूलुहान अवस्था में मिला शव , जांच में जुटी पुलिस
    Next Article आंगनबाडी सहिया एवं सेविकाओं ने मांगे पूरी नहीं होने पर वोट बहिष्कार करने की घोषणा

    Related Posts

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    January 20, 2026

    नितिन नवीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष, बिहार को पहली बार मिला शीर्ष नेतृत्व का सम्मान

    January 20, 2026

    नेचर जी अचीवर्स कप सीजन-3 का आयोजन 24–25 जनवरी को

    January 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका, एक साथ 17 नए मॉडल ट्रक लॉन्च, 10 का निर्माण जमशेदपुर में

    एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दैनिक मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार तक की यात्रा का जश्न मनाया

    नितिन नवीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष, बिहार को पहली बार मिला शीर्ष नेतृत्व का सम्मान

    गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में एडवांस कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

    नेचर जी अचीवर्स कप सीजन-3 का आयोजन 24–25 जनवरी को

    सोनारी में जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल वितरित, डॉ. जटाशंकर पांडेय ने की पहल

    झारखण्ड केवल खनिजों का निर्यातक नहीं, सतत और समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है: हेमन्त सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.