सरायकेला :हाइवा को ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल गुरुवार तड़के सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर बेबको मोटर्स के समीप खड़े हाइवा में कांड्रा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि टेलर का चालक टेलर के केबिन में ही फंस गया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और गैस कटर की टीम बुलवाकर केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया. हालांकि चालक की…
Author: Devanand Singh
फुटपाथी दुकानों में लगी आग, कई दुकान जल कर राख। गिरिडीह के बगोदर बाजार में फुटपाथ के कई दुकानो में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई।घटना में दुकानदारों को लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। आगजनी की घटना सुबह पांच बजे की हैं। घटना के बाबत बताया जाता है कि बगोदर बाजार में पुरानी जीटी रोड़ पर फुटपाथ दुकान हैं। जिसमें कई तरह की दुकाने है।इनमे करीब दस दुकानों में अचनाक आग लग गयी।आग की लपटे इतनी तेज थी ,कि एक – एक करते हुए सभी की दुकानों को अपने चपेट में ले लिया।इधर दुकानों…
जमशेदपुर मानगो डिमना बस्ती में मचा पानी का हाहाकार , पंद्रह दिनों से नहीं हो रही है जलापूर्ति । डिमना झील से लोग ला रहे हैं पानी । मंत्री बन्ना गुप्ता मुर्दाबाद के लोगों ने लगाया नारा। स्थिति नहीं सुधरी तो मंत्री बन्ना गुप्ता का घेरूंगा आवास — विकास सिंह मानगो के डिमना बस्ती में लगभग पन्द्रह दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गया है लोग बस्ती से लगभग पांच किलोमीटर दूर डिमना झील से पानी लेकर अपना दैनिक कार्य कर रहे हैं रोज कमाने खाने वाले की बस्ती होने…
बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2/C आवास संख्या 2-244 मे चोरों ने चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी मुकेश कुमार उपाध्याय अपने परिवार के साथ होली के 1 दिन पहले पैतृक गांव बक्सर गए हुए थे ,उनके रिश्तेदार राजगीर तिवारी जब क्वार्टर में आकर देखा तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी उन्होंने बताया कि अलमीरा सहित बक्सा का ताला तोड़ा गया है। जिसमें जेवर सहित कुछ रुपए की चोरी हुई है।कितने की चोरी हुई है इसका आकलन अभी नहीं किया जा सकता हैं , गृहस्वामी को इसकी सूचना दे…
चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल देव बढ़ाईक के साथ बुधवार की देर रात चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों के द्वारा अलग-अलग टीम में विभक्त होकर जेल परिसर के अंदर विभिन्न कैदी वार्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान कैदी वार्ड के अलावा मंडल कारा परिसर के भीतर भोजनालय, भंडार कक्ष, संधारित पंजी, दवाइयों की उपलब्धता आदि का जायजा लिया गया।
दिल्ली हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, IT की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका खारिज दिल्ली हाईकोर्ट से कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने टैक्स अधिकारियों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ चार साल की अवधि के लिए टैक्स रिअसेसमेंट कार्यवाही शुरू करने को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं।इसके साथ ही अब कांग्रेस के बैंक अकाउंट भी कोई फैसला आने तक फ्रीज रहेंगे। टैक्स की जांच का है मामला न्यायमूर्ति यशवन्त वर्मा और न्यायमूर्ति पुरूषेन्द्र कुमार कौरव की पीठ ने कहा कि एक और वर्ष के लिए टैक्स के पुनर्मूल्यांकन करने में हस्तक्षेप…
दिल्ली :CM केजरीवाल की ED रिमांड आज होगी समाप्त, 2 बजे कोर्ट में होगी पेशी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में वित्तीय परिणामों के बारे में हिरासत में लिया गया है। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। उनकी रिमांड अवधि गुरुवार (यानी आज) को समाप्त हो रही है। दोपहर बाद 2 बजे, सीएम केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में आज का दिन सीएम केजरीवाल के लिए काफी अहम है। इस मामले में…
600 से ज्यादा वकीलों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को लिखी चिट्ठी, एक खास समूहों को लेकर जताई चिंता नई दिल्ली: देश के जाने माने अधिवक्ता हरीश साल्वे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा सहित देशभर के 600 से अधिक वकीलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है. इसमें वकीलों ने न्यायिक प्रक्रियाओं में हेरफेर करने, अदालती फैसलों को प्रभावित करने और निराधार आरोपों और राजनीतिक एजेंडे के साथ न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास करने वाले ‘खास समूहों’ की निंदा की है. पत्र के अनुसार एक…
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी नई दिल्ली. हाल ही में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बीजेपी ने उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी भी बना दिया है। अब नवीन जिंदल की मां और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुधवार को देर शाम इसकी जानकारी दी। भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम सबसे ऊपर है। उनकी उम्र 84 साल है और वे जिंदल समूह का विशाल कारोबार संभालती हैं।…
IPL 2024: हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हराया, मैच में बना रनों का रिकार्ड नई दिल्ली:आईपीएल 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 277 रनों का रिकॉर्डतोड़ स्कोर बनाया था. जवाब में मुंबई की टीम 246 रन ही बना सकी और हैदराबाद को 31 रनों से जीत मिली. हालांकि मुंबई के बल्लेबाजों ने मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर हैदराबाद को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में जीत SRH के नाम ही रही. बता दें इस मैच में कुल 523 रन…
