Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंग बिरंगी आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से होगा पालकी साहिब का स्वागत: निशान सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रंग बिरंगी आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से होगा पालकी साहिब का स्वागत: निशान सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रंग बिरंगी आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से होगा पालकी साहिब का स्वागत: निशान सिंह
    सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाशपर्व पर निकलने वाले नगरकीर्तन को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सभी सदस्य अति उत्साहित हैं। पालकी साहिब का स्वागत धूमधाम से करने को तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। रविवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक विशेष बैठक बुलायी गयी। जिसमे आगामी 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

     

    गुरूद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी पालकी साहिब के स्वागत में जोरदार रंग बिरंगी आतिशबाजी एवं फूलों की वर्षा की जायेगी। उन्होंने जमशेदपुर की तमाम संगत से आग्रह किया है कि इस भव्य आतिशबाजी का आनंद संगत अवश्य ले क्योंकि साकची में पालकी साहिब का स्वागत अविस्मरणीय होगा। सुखविंदर सिंह निक्कू ने कहा कि नगरकीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब पर फूलों की दर्शनीय वर्षा की जायेगी। बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छिते और त्रिलोचन सिंह तोचि ने लंगर के समुचित आयोजन के लिए सुझाव दिए।

     

    जोड़े घर की सेवा नौजवान सभा के जिम्मे होगी। निशान सिंह ने कहा कि लंगर की सेवा दोपहर 3 बजे तक ही कर पाना संभव हो पायेगा क्योंकि सारे सेवादार और कमिटि सदस्य नगरकीर्तन में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

     

    बैठक में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जितेंदरपाल कौर, गुरमीत कौर, अमृत कौर, पिंकी कौर, बलविंदर कौर, संजीत कौर, अमरजीत कौर, रंजीत कौर, चरणजीत कौर, कमलजीत कौर, गुरदीप कौर इंदरजीत कौर साकची कमिटी के प्रधान निशान सिंह, सुरजीत सिंह छीते, सुखविंदर सिंह निक्कू, जैमल सिंह, बलबीर सिंह, बलबीर सिंह धंजल, सरबजीत सिंह, ट्रस्टी रविंदर सिंह, जितेंदरपाल सिंह राजा, त्रिलोचन सिंह तोची, जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन मंच सचिव सुरजीत सिंह छिते ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री के इशारे पर मेरी छवि को खराब करने की जा रही साजिश : अभय सिंह
    Next Article विजय गार्डन में इंजीनियर इन चीफ रघुनंदन प्रसाद शर्मा के घर पर शाम 7:00 बजे तक चली छापेमारी

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.