Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विजय गार्डन में इंजीनियर इन चीफ रघुनंदन प्रसाद शर्मा के घर पर शाम 7:00 बजे तक चली छापेमारी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय समस्तीपुर

    विजय गार्डन में इंजीनियर इन चीफ रघुनंदन प्रसाद शर्मा के घर पर शाम 7:00 बजे तक चली छापेमारी

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेयजल स्वच्छता घोटाले को लेकर ईडी ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के भाई, आईएएस सहित अन्य ठिकानों पर की छापेमारी

     

    इंजीनियर इन चीफ रघुनंदन प्रसाद शर्मा के घर पर शाम 7:00 बजे तक चली छापेमारी

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेयजल स्वच्छता विभाग में हुए घोटाले को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के कई ठिकानों पर एक साथ सोमवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता मामले में रांची के सदर थाने में दर्ज एक केस में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने झारखंड में एक साथ मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, पीएस हरेंद्र कुमार, आईएएस अधिकारी और श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक मनीष रंजन एवं इंजीनियर तथा ठेकेदारों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में ईडी ने विभिन्न ठिकानों से बैंकिंग लेनदेन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों, जमीन के कागजात, डिजिटल साक्ष्य सहित अन्य सामान जब्त किये है।

    डोरंडा के छप्पन सेट में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र कुमार का आवास में ईडी के अधिकारी ताला तोड़कर घुसे। ईडी के अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। चाबी बनाने वाले को भी बुलाया और कई अन्य तालों को खोलकर जांच की।

    इंजीनियर इन चीफ रघुनंदन प्रसाद शर्मा के घर पर शाम 7:00 बजे तक चली छापेमारी

    जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित बिजया गार्डेन डुप्लेक्स नंबर 214 और 215 मे ईडी की छापेमारी शाम 7बजे तक चली यह छापेमारी रघुनंदन प्रसाद शर्मा के डुप्लेक्स मे चल रही थी जानकारी के मुताबिक आज सूबह से ही झारखण्ड मे ईडी की टीम कई जिलों मे छापेमारी कर रही है, उसी कड़ी मे ईडी की एक टीम जमशेदपुर पहुंची और विजया गार्डेन के डुप्लेक्स मे रहने वाले रघुनन्दन प्रसाद शर्मा के घर पर छापेमारी की लगभग 7 से 8 की संख्या मे पहुंचे ईडी के अधिकारियो ने यह छापेमारी में शामिल थे जानकारी के मुताबिक यह भी पता चल रहे है कि ईडी के अधिकारी इनके घर मे रखे तमाम दस्तावेज को खंगाले तमाम बिन्दुओ पर अधिकारी ने उनसे पूछताछ की
    हालांकि ईडी के अधिकारी मीडिया से बात नहीं करते है, मगर ईडी अधिकारियो की टीम रघुनन्दन प्रसाद शर्मा के घर मे रखे कंप्यूटर सहित तमाम कागजातों को खांघाल रहें थे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी खत्म करने के बाद मोबाइल और कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर गए हैं रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने जो संपत्ति का ब्योरा दिया है पूर्व में उसी के आधार पर कुछ कागजात अधिकारियों द्वारा जप्त किए गए हैं ज्ञात हो कि रघुनंदन प्रसाद नौबतपुर के रहने वाले हैं

     

     

    इन स्थानों पर हुई छापेमारी

    -हरेंद्र कुमार : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के पीएस, क्वार्टर नंबर 118/124, छप्पन सेठ, डोरंडा, रांची।

    -मनीष कुमार अग्रवाल : रातू रोड, लक्ष्मी कुंज, इंद्रपुरी गली, रांची।

    -विजय कुमार अग्रवाल : अग्रवाल एंड मंत्री चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, 404 आरआर टावर, चौथा तल्ला, रातू रोड, रांची।

    -आईएएस मनीष रंजन : हाउस नंबर ए3/5, जवाहर नगर, सीसीएल कालोनी, कांके रोड व रीवर डेल सिटी, कांके, रांची।

    -विनय कुमार ठाकुर : मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई, 197, एक्सिस बैंक के समीप, अमला टोला, पोस्ट चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम।

    -निरंजन कुमार : मुख्य अभियंता, पीएचईडी। फ्लैट नंबर ई402, बंसल प्लाजा, ओल्ड एचबी रोड, रांची।

    -प्रभात कुमार सिंह : मुख्य अभियंता, सीडीओ। डी/63, हरमू हाउसिंग कालोनी, सहजानंद चौक के समीप, रांची।

    -संतोष कुमार : हाउस नंबर 179, गोसाईं टैंक रोड, जग्गी कंपाउंड, अपर चुटिया, थाना चुटिया, रांची।

    -चंद्र शेखर : फ्लैट 301, चंद्रकला अपार्टमेंट, विकास नगर, रोड नंबर दो, हेसाग, रांची।

    -राधेश्याम रवि : सुंडील, कमड़े, रातू, रांची।

    -संजय कुमार सिंह : फ्लैट नंबर ई1, बोधराज इंक्लेव, अनंतपुर, डोरंडा, रांची।

    -मनोज कुमार : डी-1002, ग्रीन व्यू हाइट्स, लालू खटाल रोड, बरियातू, रांची।

    -सुनील कुमार सिन्हा : फ्लैट नंबर 308एच, सार्थक रेसिडेंसी, पीस रोड, बीआइटी एक्सटेंशन लालपुर के बगल में, रांची।

    -मानस कुमार : फ्लैट नंबर 4बी, ब्लाक ए, खेमका रेसिडेंसी, कांके रोड, रांची।

    -विभोर सिंघानिया : फ्लैट नंबर 4ए, कंचन विल्ला अपार्टमेंट, कांके रोड, लेक एवेन्यू, रिलायंस मार्ट के समीप, रांची।

    -वेदांत खिरवाल : 147, चाईबासा, सदर बाजार, पश्चिमी सिंहभूम।

    -रघुनंदन प्रसाद शर्मा : डुप्लेक्स नंबर 9999-214, ग्राउंड फ्लोर, विजया गार्डेन, बारडीह कालोनी, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम।

    इंजीनियर इन चीफ रघुनंदन प्रसाद शर्मा के घर पर शाम 7:00 बजे तक चली छापेमारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंग बिरंगी आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से होगा पालकी साहिब का स्वागत: निशान सिंह
    Next Article ईडी की छापेमारी पर झारखंड में सियासत गर्म

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.