Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहराइच हिंसा: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की अपील की
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    बहराइच हिंसा: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की अपील की

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बहराइच हिंसा: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की अपील की

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा के बीच प्रशासन का ‘निष्क्रिय’ होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है तथा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की।

    बहराइच में मंसूर गांव के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा जुलूस के दौरान भड़की हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। विवाद लाउडस्पीकर से संगीत बजाने को लेकर शुरू हुआ था। पथराव और गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए तथा 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

     

     

    वहीं, सोमवार को भीड़ सड़क पर उतर आई और कुछ दुकानों को आग लगा दी जिससे तनाव और बढ़ गया। भीड़ में शामिल कुछ लाठी और लोहे की छड़ लिए हुए थे।

    प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।”

     

     

    उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित ‘एक्शन’ (कार्रवाई) लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो”

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, “जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।”

     

     

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के दिव्यांग महिला अबुआ आवास के लिए सीएम से लगाई की ट्विटर(एक्स) पर गुहार
    Next Article दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.