टीका लगने के बाद चार बच्चे बीमार,एक की मौत -खानपुर हुसैनाबाद गांव में दहशत कायम अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के भियांव ब्लॉक के खानपुर हुसैनाबाद गांव में जीवन रक्षक टीका लगने के बाद चार बच्चों की हालत बिगड़ गई थी, जिसमें एक की मौत के बाद गांव में तीसरे दिन भी दहशत कायम है। यद्यपि बच्चों की हालत बिगड़ने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं के बीच रहस्य कायम है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग पर उंगलियां उठने लगी हैं। उधर पीड़ित परिवार ने कटका थाने पहुंचकर संबंधित एएनएम और आशा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। …
Author: Devanand Singh
आदित्यपुर थाना परिसर में मचा अफरा- तफरी,खून से लथपथ अधेड़ व्यक्ति पंहुचा परिसर सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना परिसर में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब खून से लथपथ एक अधेड़ दूसरे अधेड़ के साथ थाना पहुंचा. उसके हाथों में रॉड था. पूछने पर लहूलुहान व्यक्ति ने अपना नाम अशोक कुमार बताया. उसने बताया कि वह पेशे से दर्जी है और किसी काम के लिए बाजार गया हुआ था. वहां नशे में धुत्त एक व्यक्ति आया और उसके साथ उलझ गया. अशोक ने बताया कि सामने वाले की हरकत देखकर मैं वापस अपनी दुकान लौट गया.…
प्रशासनिक मेहनत रंग ला रही है 10- सिंहभूम संसदीय क्षेत्र अपराह्न 1:00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 52- चाईबासा (अ०ज०जा०)- 45.39 53- मंझगांव (अ०ज०जा०)-44.39 54- जगन्नाथपुर (अ०ज०जा०)-41.76 55- मनोहरपुर (अ०ज०जा०)-42.24 56- चक्रधरपुर (अ०ज०जा०)-40.06 अपराह्न 1:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत-42.77
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का लिया जायजा, घर-घर जाकर मतदाताओं से वितरण की ली जानकारी मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण कार्य में तेजी लाने एवं शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वितरण कार्य का जायजा लिया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार मौजूद रहे । इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सिदगोड़ा, एग्रिको, भालूबासा आदि क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य की जानकारी ली। साथ…
जौनपुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक पत्रकार की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शाहगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह लगभग 9:30 बजे सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव (43) अपने घर से निकलकर इमरानगंज बाजार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच जौनपुर-शाहगंज मार्ग के पास चौराहे पर ही अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले…
झारखंड: माओवादियों के मतदान में खलल डालने के प्रयास को सुरक्षाकर्मियों ने किया विफल चाईबासा: झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार को माओवादियों के मतदान में खलल डालने की कोशिश को नाकाम कर दिया। माओवादियों ने मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक पहुंचने से रोकने के लिए सड़क पर पेड़ गिराकर रास्ता रोकने की कोशिश की थी जिससे पश्चिमी सिंहभूम के सोनापी और मोरंगपोंगा क्षेत्रों में आवाजाही बाधित हो गई थी। अधिकारियों ने जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘सूचना मिली थी कि माओवादियों ने सोनापी के…
रांची :जमीन घोटाला मामले में पूर्व CM हेमंत सोरेन को कोर्ट ने दिया झटका रांची: रांची स्थित पीएमएलए स्पेशल कोर्ट ने जमीन घोटाले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका नामंजूर कर दी है. इस याचिका पर 1 मई को बहस हुई थी. इसके बाद जज राजीव रंजन ने दोनों पक्षों को 4 मई तक लिखित तौर पर जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए…
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डाला वोट, कहा – देश के बेहतर भविष्य का प्रतीक है यह चुनाव सरायकेला: लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया. उन्होंने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ खरसावां के खेसरीसाई प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 72 पर वोट डाला. मतदान को लेकर अर्जुन मुंडा काफी उत्साहित दिखे. अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की. इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने…
बिहार दौरे के दूसरे दिन PM मोदी ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, लंगर में बैठे लोगों को परोसा खाना पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की। मोदी अपने मंत्रिमंडल सहयोगी अश्विनी चौबे और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के साथ तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। प्रधानमंत्री सबसे पहले गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की और उसके बाद वह रसोई में पहुंचे और खाना बनाने…
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल युवा मंच एवं हिंदी दैनिक प्रभात खबर के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में जलदान महा अभियान पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल युवा मंच एवं हिंदी दैनिक प्रभात खबर के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में जल दान महा अभियान के तहत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित श्री कृष्णा पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में स्टैंड, स्टील का ग्लास, मग सहित दो सेट घड़ा दिया गया है। इसके अलावे पक्षी को पानी पीने के लिए चार…
