Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भाजपा सांसद सारंगी, राजपूत से बात की
    Headlines

    प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भाजपा सांसद सारंगी, राजपूत से बात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भाजपा सांसद सारंगी, राजपूत से बात की

    नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संसद भवन परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

    सूत्रों ने यह जानकारी दी।

     

     

    बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान से संबंधित मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और इस दौरान कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की में सारंगी और राजपूत चोटिल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    भाजपा के निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर वरिष्ठ नेता सारंगी को धक्का देने का आरोप लगाया।

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे का व्यवहार था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे एक बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया।’’

     

     

    दुबे ने बताया कि ओडिशा के बालासोर से भाजपा सदस्य 69 वर्षीय सारंगी की बाईं कनपटी पर चोट आई है।

    सारंगी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मुझ पर गिर गए और मैं घायल हो गया।’’

    सारंगी को बाद में एम्बुलेंस में इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

    बाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रह्लाद जोशी ने सारंगी और राजपूत से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा।

    चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि रक्तस्राव को रोकने के लिए सारंगी को कुछ टांके लगाए गए।

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘सारंगी को लगी चोटों की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘संसद शारीरिक शक्ति दिखाने की जगह नहीं है। यह कुश्ती करने का अखाड़ा नहीं है।’’

     

     

     

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें और अन्य विपक्षी सदस्यों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

    संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
    Next Article पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी आलोचना

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.