Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    समिति सदस्यों के सर्व सहमति से विभिन्न दुर्घटना से सम्बन्धित कुल 10 मामलो पर अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय

    जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई। विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लूणायत ,अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सदानंद महतो, सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहें।

     

     

    बैठक के दौरान अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार के द्वारा जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदा अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी दी गई ,उन्होंने बताया कि जिले मे प्राकृतिक आपदा अंतर्गत सड़क दुर्घटना,वज्रपात,पानी में डूबने तथा सर्पदंश,अग्निकांड आदि से सम्बन्धित स्वीकृति हेतु कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमे 10 आवेदनों में सभी दस्तावेज प्राप्त है। इस दौरान उपायुक्त नें समिति सदस्यों से बिंदुवार चर्चा करते हुए सभी मामलों में नियमानुसार अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृति करने के निर्देश दिए। तथा ईचागढ़ प्रखंड के अग्निकांड से संबंधित एक मामले पर अभिलेख का सत्यापन कर नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

     

     

    प्राकृतिक आपदा से बचाव तथा पीड़ित परिवार के लाभ हेतु योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें- उपायुक्त

    बैठक के दौरान उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने प्राकृतिक आपदा अंतर्गत पीड़ित परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु जिला आपदा प्रबंधन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का पंचायत स्तर पर विभिन्न माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     

     

    उपायुक्त नें विभिन्न आपदा के समय क्या करें एवं क्या न करें इसके संबंध में ग्रामीण क्षेत्र तथा सभी विद्यालय में बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए। तथा सभी अंचल अधिकारी को आपदा से जुड़े मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक माह के अंदर मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि का लाभ प्रदान करने तथा अन्य योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस सांसदों का बिरला को पत्र: भाजपा के तीन सांसदों ने राहुल से धक्का-मुक्की की, कार्रवाई की जाए
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भाजपा सांसद सारंगी, राजपूत से बात की

    Related Posts

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.