Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस सांसदों का बिरला को पत्र: भाजपा के तीन सांसदों ने राहुल से धक्का-मुक्की की, कार्रवाई की जाए
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस सांसदों का बिरला को पत्र: भाजपा के तीन सांसदों ने राहुल से धक्का-मुक्की की, कार्रवाई की जाए

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस सांसदों का बिरला को पत्र: भाजपा के तीन सांसदों ने राहुल से धक्का-मुक्की की, कार्रवाई की जाए

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस के कुछ सांसदों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों ने संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की, जो न सिर्फ कांग्रेस नेता की गरिमा पर हमला है, बल्कि संसद की लोकतांत्रिक भावना के विपरीत भी है।

    उन्होंने बिरला से आग्रह किया कि इस मामले में वह उचित कार्रवाई करें।

     

    इस पत्र पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, निचले सदन में मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश, सचेतक मणिकम टैगोर तथा कुछ अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

    कांग्रेस सांसदों ने पत्र में कहा, ‘‘ हम आज संसद परिसर में हुई एक घटना के संबंध में अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त करने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाल रहे थे। जैसे ही हमने मकर द्वार से संसद में प्रवेश करने का प्रयास किया, तो हमें रोका गया।’’

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के तीन सांसदों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की। हालांकि पत्र में इन तीनों सांसदों के नामों का उल्लेख नहीं है।

    उनका कहना है, ‘‘यह विपक्ष के नेता को दिए गए विशेषाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है और एक सांसद के रूप में मिले अधिकारों का हनन है।’’

     

     

    कांग्रेस सांसदों ने कहा कि भाजपा सांसदों का आचरण न केवल राहुल गांधी की व्यक्तिगत गरिमा पर हमला था, बल्कि संसद की लोकतांत्रिक भावना के विपरीत था।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आप इस मामले को पूरी गंभीरता से लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत को अल्पसंख्यकों के बारे में दी जाती है सलाह, दूसरे देशों में जो हो रहा है हम देख रहे हैं: भागवत
    Next Article उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.