किसान आंदोलन और डल्लेवाल की नाजुक सेहत मुद्दे पर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन होगा: भगवान सिंह साकची गोलचक्कर पर 19 दिसंबर को किसान समर्थक करेंगे विरोध प्रदर्शन किसान अपनी मांगो को लेकर डटे हुए हैं जबकि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल जारी है, इसको लेकर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने किसान आंदोलन और डल्लेवाल की नाजुक सेहत के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए 19 दिसम्बर को साकची गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन को लेकर सीजीपीसी के प्रधान और किसान नेता भगवान सिंह ने बुधवार को बड़ा…
Author: Devanand Singh
शरद पवार महाराष्ट्र के दो किसानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिले नयी दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाडी (एमवीए) की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ से हार के कुछ सप्ताह बाद हुई। पवार ने पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण के दो किसानों के साथ संसद में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में उनसे मुलाकात की और उन्हें किसानों के खेत से लाये गये अनार की एक पेटी भेंट की। पवार ने हाल में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर…
उपायुक्त ने की अनाबद्ध निधि, सीएसआर, एम.पी, एम.एल.ए फंड, डीएमएफटी, पर्यटन एवं कला संस्कृति खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाओं को प्राक्कलन के विशिष्टियों के अनुरूप पूर्ण करायें राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में अनाबद्ध निधि, सी.एस.आर, एम.पी, एम.एल.ए फंड, डीएमएफटी, पर्यटन एवं कला संस्कृति खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्यप्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत सभी योजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विकास कार्यों के क्रियान्वयन…
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ाने की जरूरत पर जोर जिला पुलिस ने झारखंड पुलिस के तत्वावधान में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला के टाउन हॉल में किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद को बढ़ाना और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था. इस कार्यक्रम में सीआईडी की डीआईजी संध्या रानी महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवादहीनता नहीं होनी चाहिए. जनता पुलिस की आंख और कान है. जनता ही अवैध गतिविधियों और अपराधों की…
संविधान खत्म करना चाहती है भाजपा, माफी मांगें गृह मंत्री : राहुल गांधी नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर बुधवार को कहा कि देश संविधान निर्माता का अपमान सहन नहीं करेगा तथा गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा संविधान और बाबासाहेब द्वारा किए गए काम को खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और उनके नेता शुरू से ही कह रहे…
साइंस सिटी वेलफेयर सोसाइटी बारीडीह द्वारा नई कमेटी का गठन किया गया आज साइंस सिटी वेलफेयर सोसाइटी में श्री राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं संचालन में नई कमेटी का गठन किया गया कमेटी के सभी पदों का चुनाव समिति के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया मुख्य कमेटी के अलावा तीन उपकमेटी भी कार्य करेगी जिसका चुनाव की जवाबदेही श्रीमती माला चौधरी ,श्रीमती नीलम दास एवं श्रीमती शोभा तिवारी जी को दिया गया है अध्यक्ष -श्री श्याम सुंदर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष -श्री राजकुमार गुप्ता, महासचिव -श्री लाल बाबू सिंह , कोषाध्यक्ष -श्री राकेश कुमार सिंह…
जिला पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन माइकल जॉन प्रेक्षागृह में किया आज जिला पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन माइकल जॉन प्रेक्षागृह में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जन समस्याओं को लेकर कई व्यक्तियों ने अपना आवेदन पत्र सौंपा। कार्यक्रम को जोनल आईजी अखिलेश झा ने संबोधित करते हुए बताया कि बहुत लोगों को यह नहीं मालूम होता है कि उसके शिकायत का समाधान किस विभाग द्वारा होना है। ऐसे लोग अगर पुलिस के पास आते हैं, तो उसका आवेदन ले लें और संबंधित विभाग को भेजें। उन्होंने मीडिया से बातचीत…
कांग्रेस के झूठ उसके द्वारा किए गए आंबेडकर के अपमान को छिपा नहीं सकते : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान के आरोप का सामना कर रहे अमित शाह का जोरदार बचाव करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने संविधान निर्माता का अपमान करने के कांग्रेस के काले इतिहास की पोल खोल दी, जिससे मुख्य विपक्षी पार्टी स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके ‘दूषित इकोसिस्टम’ को लगता है कि उसके ‘दुर्भावनापूर्ण झूठ’ संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति उसके कई वर्षों के ‘कुकर्मों’ को छिपा…
पंजाब में किसानों का तीन घंटे का ‘रेल रोको’ प्रदर्शन शुरू चंडीगढ़ : किसानों ने फसलों के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए बुधवार को पंजाब में कई स्थानों पर तीन घंटे के ‘रेल रोको’ प्रदर्शन के तहत रेल मार्ग अवरुद्ध कर दिया। ‘रेल रोको’ का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने किया है। किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान दोपहर 12 बजे से कई स्थानों पर रेल पटरियों पर बैठे हैं और अपराह्न तीन…
बिहार मजबूत कारोबारी परिवेश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ बेहतर बुनियादी ढांचा सुविधाओं सहित एक मजबूत कारोबारी परिवेश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने घरेलू तथा वैश्विक कंपनियों को आश्वस्त किया कि राज्य में उनका निवेश ‘‘सुरक्षित’’ है। चौधरी बिहार के वित्त मंत्री भी है।। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ पॉडकास्ट साक्षात्कार में बिहार की छवि बदलने, रोजगार के अवसर उत्पन्न करने और उच्च आर्थिक वृद्धि हासिल करने के वास्ते निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार…
