Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने की अनाबद्ध निधि, सीएसआर, एम.पी, एम.एल.ए फंड, डीएमएफटी, पर्यटन एवं कला संस्कृति खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाओं को प्राक्कलन के विशिष्टियों के अनुरूप पूर्ण करायें
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने की अनाबद्ध निधि, सीएसआर, एम.पी, एम.एल.ए फंड, डीएमएफटी, पर्यटन एवं कला संस्कृति खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाओं को प्राक्कलन के विशिष्टियों के अनुरूप पूर्ण करायें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त ने की अनाबद्ध निधि, सीएसआर, एम.पी, एम.एल.ए फंड, डीएमएफटी, पर्यटन एवं कला संस्कृति खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाओं को प्राक्कलन के विशिष्टियों के अनुरूप पूर्ण करायें
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में अनाबद्ध निधि, सी.एस.आर, एम.पी, एम.एल.ए फंड, डीएमएफटी, पर्यटन एवं कला संस्कृति खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्यप्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत सभी योजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही पाये जाने पर कार्यपालक अभियंता एनआरईपी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को शो कॉज करने का निदेश दिया गया।

     

     

    समीक्षा में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल स्वीकृत 24 योजनाओं में 22 पूर्ण एवं 02 अपूर्ण, वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत कुल 80 योजनाओं में 68 पूर्ण एवं 12 अपूर्ण तथा 2024-25 के कुल 38 योजनाओं में 35 पूर्ण 03 अपूर्ण पाये गए। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाते हुए जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया । उन्होने कहा कि संवेदक द्वारा कार्य में लापरवाही की जा रही हो तो नोटिस देते हुए एकरारनामा रद्ध करने की कार्रवाई करें, भूमि संबंधी समस्या होने पर सीओ से समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण करायें।

    सी.एस.आर फंड की समीक्षा में सिविल सर्जन को 15 जनवरी तक आवंटित राशि के व्यय का निर्देश दिया गया । इस मद से यूसीआईएल खनन क्षेत्र अंतर्गत जनमानस के स्वास्थ्य व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, सामुदायिक भवन, हाईमास्ट लाईट, पथ का सदृढ़ीकरण आदि का कार्य किया जा रहा है। कुल 11 योजनाओं में 05 पूर्ण कर लिए गए हैं । एम.पी, एल.एल.ए फंड की स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निदेश दिया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि माननीय सासंद एवं माननीय विधायकगण द्वारा अनुशंसित योजनाओं को प्राथमिकता में रखते हुए कार्य पूर्ण करायें।

     

     

     

    पर्यटन एवं कला संस्कृति, खेलकूद विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं कुल 16 योजनाओं में 8 फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जानी है। चाकुलिया (माइदाबांध) एवं जमशेदपुर (सरजामदा) की एक-एक योजना में 50 फीसदी से ज्यादा कार्य हो चुका है, कार्य प्रगति पर है । वहीं पटमदा, धालभूमगढ़, गुड़ाबांदा, बहरागोड़ा, पोटका एवं जमशेदपुर के घाघीडीह पंचायत एवं करनडीह की योजना में एक योजना एकरारनामा की प्रक्रिया में है, तीन का कार्य प्रारंभ एवं एक योजना में पुनरीक्षित प्राक्कलन विभाग को समर्पित किया गया है । लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया। अन्य योजनाओं में सौंदर्यीकरण कार्य, स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन, नौका विहार सामग्री आपूर्ति के कार्य शामिल हैं।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बुरूडीह डैम में तकनीकी खामियों के कारण नौका विहार नहीं होने पर अप्रसन्नता जताते हुए एसडीओ, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, जिला खेल पदाधिकारी को कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर समस्या को हल करने का निदेश दिया गया । वहीं घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में मल्टी स्पोर्टस फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाने का निदेश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, जिला योजना पदाधिकारी श्री अरूण द्विवेदी, संबंधित तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ाने की जरूरत पर जोर
    Next Article शरद पवार महाराष्ट्र के दो किसानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिले

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.