Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार मजबूत कारोबारी परिवेश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
    Headlines बिहार राजनीति

    बिहार मजबूत कारोबारी परिवेश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार मजबूत कारोबारी परिवेश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार : उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ बेहतर बुनियादी ढांचा सुविधाओं सहित एक मजबूत कारोबारी परिवेश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    उन्होंने घरेलू तथा वैश्विक कंपनियों को आश्वस्त किया कि राज्य में उनका निवेश ‘‘सुरक्षित’’ है।

    चौधरी बिहार के वित्त मंत्री भी है।। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ पॉडकास्ट साक्षात्कार में बिहार की छवि बदलने, रोजगार के अवसर उत्पन्न करने और उच्च आर्थिक वृद्धि हासिल करने के वास्ते निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर प्रकाश डाला।

    राज्य सरकार निवेश आकर्षित करने के लिए 19-20 दिसंबर को यहां ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

     

     

     

    चौधरी ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बिहार एक मजबूत कारोबारी परिवेश बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बिहार आपके साथ खड़ा होने और आपकी सफलता के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।’’

    उन्होंने घरेलू तथा वैश्विक उद्योगों को बिहार आने का निमंत्रण दिया और कहा कि सरकार आपसी विकास के लिए सहायता तथा सहयोग करने के लिए तैयार है।

    चौधरी ने ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ से पहले निवेशकों को दिए संदेश में कहा, ‘‘ मेरा दृढ़ विश्वास है कि बिहार एक सुरक्षित राज्य है’’ और इसका बुनियादी ढांचा ‘‘मजबूत’’ है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली क्षमता को 3,800 मेगावाट से बढ़ाकर लगभग 8,000 मेगावाट कर रही है।

     

     

     

    उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिजली पूरी तरह से उपलब्ध हो, सब्सिडी प्रदान करेंगे, विभिन्न प्रोत्साहनों के जरिये सहायता प्रदान करेंगे, और आर्थिक मदद के जरिये निवेशकों की प्रगति में मदद करने का प्रयास करेंगे। ’’

    उन्होंने कहा कि राज्य उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दे रहा है, बिजली में सब्सिडी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में छूट दे रहा है।

    निवेश की संभावना वाले क्षेत्रों के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण में बड़ी संभावनाएं हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना ​​है कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां बेहद महत्वपूर्ण हैं, खासकर 38 जिलों में जहां 38 उत्पाद हमारी पहचान हैं। यहां हमारा लक्ष्य खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करना है।’’

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राज्य को करीब 36 लाख लीटर एथनॉल निर्माण क्षमता के लिए मंजूरी मिली है।

     

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार में और अधिक एथनॉल संयंत्र स्थापित करने की आवश्यकता है… यह मक्का, चावल और अन्य अनाज उगाने वाले किसानों के लिए जरूरी है क्योंकि हम उन्हें सीधे एथनॉल संयंत्रों को बेच पाएंगे और इससे धन की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।’’

    चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को भी बढ़ावा देगी।

    रोजगार सृजन के संबंध में चौधरी ने कहा कि सरकार स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन सुनिश्चित करेगी।

    साथ ही भौतिक अवसंरचना पर उन्होंने कहा कि बिहार में हाल ही में दो हवाई अड्डे चालू किए गए हैं। राज्य सड़क मार्ग, वायुमार्ग तथा जलमार्ग के जरिये संपर्क में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

    बिहार के वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तरी बिहार में बाढ़ और दक्षिणी बिहार में जल संकट की समस्या से निपटने के लिए भी काम कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबासाहेब का ‘अपमान’ करने के लिए शाह देश से माफी मांगें और इस्तीफा दें : कांग्रेस
    Next Article पंजाब में किसानों का तीन घंटे का ‘रेल रोको’ प्रदर्शन शुरू

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.