Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम बिहार को भारत के अगले वृद्धि के इंजन के रूप में देखते हैं : उद्योग सचिव प्रेयसी
    Headlines बिहार राजनीति

    हम बिहार को भारत के अगले वृद्धि के इंजन के रूप में देखते हैं : उद्योग सचिव प्रेयसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हम बिहार को भारत के अगले वृद्धि के इंजन के रूप में देखते हैं : उद्योग सचिव प्रेयसी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना: उद्योग सचिव बंदना प्रेयसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम बिहार को भारत के अगले वृद्धि के इंजन के रूप में देखते हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों की स्थापना के लिए और अधिक भूमि अधिग्रहण करेगी तथा राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए जल्द ही पांच नए क्षेत्र-विशिष्ट नीतिगत प्रोत्साहन पेश करेगी।

    यहां ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024’ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने उद्योग तथा विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों पर प्रकाश डाला।

    प्रेयसी ने कहा, ‘‘ हम बिहार को भारत के अगले वृद्धि इंजन के रूप में देखते हैं।’

     

    ’

    उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि बिहार को भारतीय सभ्यता तथा बौद्ध धर्म के उद्गम स्थल और दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है।

    प्रेयसी ने कहा, ‘‘ अब बिहार एक नई कहानी लिख रहा है। बिहार ऐतिहासिक भूमि से औद्योगिक भूमि बन रहा है।’’

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भौतिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति में भी काफी सुधार हुआ है।

    प्रेयसी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार के पास पहले से ही बिहार औद्योगिक निवेश नीति-2016 है। इसके साथ ही विकास को बढ़ावा देने के लिए बिहार स्टार्टअप नीति, बिहार आईटी नीति, बिहार लॉजिस्टिक्स नीति, कपड़ा तथा चमड़ा नीति, बिहार पर्यटन नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति और क्रय मूल्य वरीयता नीति जैसी कुछ क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां भी हैं।’’

    उन्होंने कहा कि इन क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों की उद्योग जगत द्वारा सराहना की गई है और ‘‘हम शीघ्र ही और अधिक क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां लेकर आ रहे हैं।’’

     

     

    प्रेयसी ने कहा कि इनमें बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति-2024; बिहार-औषधि संवर्द्धन नीति-2024; बिहार प्लास्टिक विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2024; जैव ईंधन उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2024 और बिहार लकड़ी आधारित उद्योग नीति-2024 शामिल हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘ हम अब बिहार के हर जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में हैं। इसके लिए पहले ही मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है।’’

    सचिव ने कहा कि सरकार स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

    बिहार सरकार राज्य में निवेश आकर्षित लाने तथा रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिए यहां वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024’ के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रही है।

    इसके पिछले साल आयोजित पहले संस्करण में 50,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए थे। उद्योग विभाग को इस साल इससे अधिक निवेश हासिल करने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिन्द आईटीआई के छात्रों ने इंडस्ट्रियल विजिट किया
    Next Article राज्य के स्वास्थ्य सचिव दस सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे एमजीएम,अस्पताल का किया निरीक्षण

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.