जमशेदपुर : तीन नकाबपोश अपराधियों ने एम.बी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर दो लाख नगदी और करीब 50 लाख के ज्वेलरी की चोरी दिन के करीब पौने दो बजे के आसपास बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने सोनारी थाना अंतर्गत एअरपोर्ट के समीप स्थित एम.बी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर दो लाख नगदी और करीब 50 लाख के ज्वेलरी लूटकर चलते बने. बताया जा रहा है कि बिना नम्बर के अपाची मोटरसाइकिल पर कार्बाइन लेकर तीन अपराधी ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे और हथियार का भय दिखाकर काउंटर में रखे दो लाख और सोने चांदी के…
Author: Devanand Singh
लालू प्रसाद ने न तो पिछड़े वर्गों और न ही ‘यादव’ समुदाय के लोगों के लिए कोई काम किया : अमित शाह आरा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शु्क्रवार को यहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख ने न तो पिछड़े वर्गों और न ही ‘यादव’ समुदाय के लोगों के कल्याण के लिए कोई काम किया। शाह ने आरा संसदीय क्षेत्र से अपनी पार्टी के उम्मीदवार आर. के. सिंह के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर ‘‘घमंडिया’’ गठबंधन का हिस्सा राजद जीतता है…
मेरे और आपके एक वोट से फर्क पड़ता है: नीरज सिंह जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 25 मई, यानी कल, छठे चरण का चुनाव होना है, जिसमें जमशेदपुर लोकसभा सीट झारखंड की एक महत्वपूर्ण सीट है। इस बार कुल 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव पर्व को लोग विभिन्न नजरियों से देख रहे हैं, चाहे गांव हो या शहर, समाज विभिन्न समीकरणों के आधार पर अपने दृष्टिकोण बदलकर चुनाव में हिस्सा लेते है। हर पांच साल में होने वाले इस चुनाव के महत्व को समझकर हम…
संविधान के इस त्यौहार में भाग ले लेना जनहित में अपना अमूल्य मत दे आना : सुरेश सोन्थालिया जमशेदपुर। शहर के पान प्रेमियों के लिए ख़ुशख़बरी बिस्तूपुर की प्रसिद्ध राव पान शॉप के राजू राव ने भी मतदाओ को आकर्षित करने के लिए लज़ीज और स्वादिष्ट मीठा पान जिसकी बाज़ार क़ीमत 25 रुपये है । वैसे मतदाओ जो Vote कर अंगुली का निशान दिखायेंगे उनको सिर्फ़ 15 रुपये में पान मिलेगा। सुरेश सोन्थालिया ने इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा मतदान बढ़ाने के लिए इनके गिलहरी प्रयास को जमशेदपुर सदा याद रखेगा। ना कोई देर…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने गांव में चलाया जन सम्पर्क अभियान। राजमहल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ताला मराण्डी के पक्ष में पाकुड़ विधानसभा के नवीनगर मंडल के झिकरहाटी पूर्वी पंचायत के टिक्करपाड़ा,कांकड़बोना में लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए आगामी 1 जून को कमल छाप पर बटन दबाकर ताला मराण्डी जी को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राजमहल लोकसभा के सह संयोजक सादेकुल आलम के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।जनसंपर्क अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,किसान मोर्चा के प्रदेश का समिति सदस्य…
अधिवक्ताओं से मिलकर विधायक ने समीर मोहंती के लिए मांगे वोट जमशेदपुर। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक एवं सचेतक मंगल कालिंदी में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर इंडी समर्थित झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के लिए वोट मांगे। जमशेदपुर बार एसोसिएशन भवन पहुंचने पर अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता सुधीर कुमार पप्पू, अधिवक्ता राहुल राय अधिवक्ता राहुल प्रसाद ने अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। यहां बार भवन पहुंचने पर उन्होंने पूर्व लोक अभियोजक पीएन गोप, वरीय अधिवक्ता मलकीत सिंह सैनी, अर्जुन सिंह, अरुण कुमार झा, जयंतो डे, पी प्रधान, सुनील महतो, निशांत कुमार, आरएन मित्रा, कुलविंदर सिंह…
कांग्रेस की ‘तालाबाज सरकार’ ने भर्ती आयोग पर ताला लगाया: हिमाचल में मोदी शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हिमाचल प्रदेश के युवाओं को एक लाख नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी की ‘तालाबाज सरकार’ ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग पर ताला लगा दिया है। शिमला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप के समर्थन में सिरमौर जिले के नाहन में एक विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी ‘घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी’ हैं। उन्होंने…
अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड दौरा आज, संथाल की धरती पर भरेंगे हुंकार रांचीः लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब परवान चढ़ चुका है. आखिरी दौर के चुनाव के लिए सभी दल कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं. इसी के तहत झारखंड में भी वरिष्ठ नेताओं के आने का क्रम जारी है. दोनों राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आज झारखंड में जनसभा करेंगे. अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे आज झारखंड दौरे पर भी रहेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज संथाल की…
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत के द्वारा चक्रधरपुर नगर में ग्राहकों के मध्य जागरूकता बढ़ाने हेतु बैठक का आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखण्ड प्रांत के द्वारा चक्रधरपुर नगर में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मूल रूप से ABGP के प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति के द्वारा ग्राहकों के मध्य जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। बैठक में एम आर पी नीति के संबंध में चर्चा की गई । आपसी विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि देश में MRP नीति न होने के कारण ग्राहक को लागत मूल्य से बहुत अधिक मूल्य देकर…
राजस्थान: बाड़मेर बना दुनिया का दूसरा गर्म शहर, अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों की मौत जयपुर। राजस्थान में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गुरुवार को लू से अलग-अलग इलाकों में 9 लोगों की मौत हो गई. राजस्थान के बालोतरा और जालोर जिलों में 4-4 और जैसलमेर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जालोर में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर तापमान 49 डिग्री…
