भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को वाराणसी में काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। नड्डा ने दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”मैं जब भी वाराणसी आता हूं तो काल भैरव मंदिर, संकट मोचन और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि काशी एक धार्मिक नगरी है और सनातन को आगे ले जाने वाली नगरी है। यहां से नई ऊर्जा मिलती है।” उन्होंने कहा, ”मैंने…
Author: Devanand Singh
महाराष्ट्र: मालेगांव के पूर्व महापौर पर दो अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, घायल मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने मालेगांव के पूर्व महापौर अब्दुल मलिक पर कथित रूप से गोलियां चलाईं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में मलिक घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मालेगांव शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात एक बजकर 20 मिनट पर उस समय हुई…
ओटीटी पर धमाल मचाएगी क्रू, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख चुकी फिल्म क्रू अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कॉमेडी की भरपूर डोज है, जिसके साथ-साथ कलाकारों की शानदार एक्टिंग भी देखने लायक है. करीना कपूर खान, कृति सेनन, तब्बू और कपिल शर्मा जैसे सितारों से सजी क्रू को निर्देशक राजेश ए. कृष्णन ने निर्देशित किया है. फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 156.36 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी. इससे पहले…
*शराब के नशे में धुत अपराधियों ने गोली मारकर , बार के डीजे की किया हत्या *रांची के एसएसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर अपराधियों के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर की गई गोलीबारी में एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार के एक कर्मचारी (बार के डीजे) की मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब एक बजे चार अपराधी एक्सट्रीम बार में घुस गये और…
लालू प्रधान हत्याकांड के पांचवें दिन भी हत्यारे पुलिस के गिरफ्त से बाहर, बूढी मां न्याय की आस में लगा रही थाने का चक्कर : सरायकेला सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत झार गोविंदपुर में बीते 19 मई को हुए जमीन कारोबारी लालू प्रधान हत्याकांड के पांच दिनों बाद भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। हत्यारों की पहचान होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन समेत ग्रामीणों में आक्रोश है। इधर घटना के पांचवें दिन झार गोविंदपुर के ग्रामीण मृतक के परिजनों के साथ गम्हरिया थाना पहुंच फ़ौरन आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग…
मिथिला समाज समीर को नहीं भाजपा प्रत्याशी विद्युत को करेंगे समर्थन मिथिला समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा बागबेड़ा में बैठक आयोजित | बैठक की अध्यक्षता कमलनाथ मिश्रा सूरज ने की| बैठक में सर्वसम्मति से आगामी जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को समाज के समर्थन का ऐलान किया बैठक को संबोधित करते हुए प्रमोद मिश्रा ने कहा कि किसी को भी मिथिला समाज का ठेकेदार बनने का प्रयास नहीं करना चाहिए मिथिला समाज अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है कुछ लोग समाज के स्वयंभू ठेकेदार बनने का प्रयास कर रहे…
ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे आईएएस मनीष रंजन, कर्मचारी के हाथों भेजी चिट्ठी IAS मनीष रंजन नहीं पहुचे ED कार्यालय राजस्व विभाग के कर्मचारी अनिल कुमार आईएएस मनीष कुमार की चिठ्ठी ले कर पहुचे ED कार्यालय टेंडर घोटाले मामले में Ed ने आईएएस मनीष रंजन को किया था समन टेंडर कमीशन मामले में IAS अधिकारी मनीष रंजन से आज ED को पूछताछ करनी थी । 22 मई को ED ने समन भेजा था और आज पूछताछ के लिए बुलाया था । ED को जो दस्तावेज मिले हैं, उसमें M का जिक्र है। ED को शक है…
कांग्रेस के लिए झारखंड ‘भ्रष्टाचार का एटीएम’ है: अमित शाह जामताड़ा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी झारखंड को ‘भ्रष्टाचार के एटीएम’ के रूप में देखती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य में भ्रष्टाचार के मामले में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए, झारखंड उसका वोट बैंक, संपत्ति, भूमि बैंक और भ्रष्टाचार का एटीएम है…हेमंत सोरेन सहित…
छत्तीसगढ़िया मतदाताओं को जमशेदपुर में साधने में सफल रही भाजपा झारखंड मा आही नव विहान के मंत्र पर छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं ने किया जनसंपर्क जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सन् 1900 से करीब निवासरत छत्तीसगढ़ मूल के परिवारों तक भाजपा पहुंचने में सफल रही। विजय झारखंड व मिशन छत्तीसगढ़ योजना के तहत भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ के निवासरत लोगों से भेंट की। वहीं, प्रवासी प्रभारी कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक व छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को लगातार गति देने…
केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, 4 दिन की मिली न्यायिक हिरासत आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली की अदालत ने 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज उनकी पुलिस कस्टडी की अवधि खत्म हो रही थी, जिस कारण उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट से 4 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
