Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल भाजपा को कभी स्वीकार नहीं करेगा, नितेश राणे को बर्खास्त किया जाए: कांग्रेस
    Headlines राजनीति

    केरल भाजपा को कभी स्वीकार नहीं करेगा, नितेश राणे को बर्खास्त किया जाए: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केरल भाजपा को कभी स्वीकार नहीं करेगा, नितेश राणे को बर्खास्त किया जाए: कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के विवादित बयान को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राणे के बयान पर थोड़ी भी शर्मिंदगी है तो उन्हें राणे की तत्काल बर्खास्तगी सुनिश्चित करनी चाहिए।

     

     

    पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह दावा भी किया कि केरल ने भाजपा को आज तक स्वीकार नहीं किया है और कभी करेगा भी नहीं।

    महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने गत रविवार को पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था, ‘‘केरल ‘मिनी पाकिस्तान’ है। आतंकवादियों ने (पहले) राहुल गांधी को वोट दिया और अब उनकी बहन प्रियंका गांधी को वोट दिया है।’’

     

     

    वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा समय-समय पर केरल के खिलाफ जहर उगलने के लिए अपने नफरत फैलाने वाले नेताओं को आगे करती है। ‘मिनी पाकिस्तान’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल दर्शाता है कि उनके मन में केरल के लोगों के प्रति कितनी गहरी दुश्मनी है।

    उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के लिए केरल एक मॉडल राज्य है जो मानव विकास सूचकांक, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और समग्र जीवन स्तर में लगातार शीर्ष पर रहा है तथा सहस्राब्दियों से केरल सभी धर्मों और संप्रदायों के बीच सांप्रदायिक सद्भाव तथा भाईचारे का प्रतीक रहा है।

     

     

    वेणुगोपाल ने दावा किया कि समतावाद, समावेशिता और सामाजिक न्याय की वकालत करने वाले श्री नारायण गुरु, चट्टंबी स्वामीकल और महात्मा अय्यंकाली की भूमि के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग करना इस बात का प्रतीक है कि भाजपा अपने ही देश के नागरिकों के प्रति किस तरह की उपेक्षा का भाव रखती है।

    उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री मोदी राणे के बयान पर थोड़ा भी शर्मिंदा हैं तो उन्हें राणे की तत्काल बर्खास्तगी सुनिश्चित करनी चाहिए।’’

    कांग्रेस नेता कहा कि केरल के लोगों ने भाजपा को अस्वीकार कर दिया है और वे कभी भी उसे स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि वह इस राज्य के सौहार्दपूर्ण माहौल की सुंदरता को नहीं समझती।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ :मांडू पुलिस के द्वारा डेढ़ करोड़ का डोडा जप्त
    Next Article करोल बाग में गुरुद्वारा पहुंचीं आतिशी, ग्रंथियों का आप सरकार की योजना के लिए पंजीकरण किया

    Related Posts

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    August 8, 2026

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    August 8, 2026

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    18 साल की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थियों का बनेगा मतदाता पहचान

    तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.