Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में ठंड बढ़ने के आसार
    Headlines

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में ठंड बढ़ने के आसार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में ठंड बढ़ने के आसार

    नयी दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह मौसम सर्द रहा और मौसम विभाग ने ठिठुरन भरा दिन रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है और सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस था।

     

     

    मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर सुबह घने कोहरे के साथ ‘ठंडा दिन’ रहने का अनुमान जताया है।

    विभाग ने कहा कि इसके बाद आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, जबकि शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

    न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने और किसी निश्चित अवधि के लिए तापमान के उच्चतम या न्यूनतम तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री गिरावट की स्थिति पर इसे ‘ठंडा दिन’ कहा जाता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर भी इसे ‘ठंडा दिन’ कहा जाता है।

    मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी इसी प्रकार की सर्दी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

    दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 248 पर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

     

     

    ‘समीर ऐप’ के आंकड़ों के अनुसार, 31 निगरानी केंद्रों में से पांच केंद्रों ने मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 400 के पार यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया।

    इन केंद्रों में जहांगीरपुरी, नेहरू नगर, पटपड़गंज, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।

    दिल्ली में सोमवार शाम चार बजे 24 घंटे का एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में 173 रहा।

    एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्यों संभव नहीं हो पा रही पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ?
    Next Article झारखंड: तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.