Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिद्धांत एव्ं प्रवृत्ति विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अंतर विषयक सेमिनार का समापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिद्धांत एव्ं प्रवृत्ति विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अंतर विषयक सेमिनार का समापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सिद्धांत एव्ं प्रवृत्ति विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अंतर विषयक सेमिनार का समापन

    भारतीय ज्ञान प्रणाली के आयाम : सिद्धांत एव्ं प्रवृत्ति विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अंतर विषयक सेमिनार का समापन तीस दिसंबर को हुआ। इस सेमीनार का आयोजन देवघर जिले के ,जसीडीह के डॉ० जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय में सोना देवी , विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा किया गया। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, देवघर के, शैक्षणिक सहयोग से आयोजित इस अंतराष्ट्रीय सेमिनार में डाॅO जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय, जसीडीह, अनुचिन्तन फाउण्डेशन, खगड़िया बिहार तथा शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट की संयुक्त भागीदारी रही।

     

    इस सेमिनार का उद्घाटन करते हुए सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि यह सेमिनार शोधकर्त्ताओं के लिए भविष्य का रास्ता तय करती है ।सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉO जे0 पी0 मिश्रा ने इस सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शोधकर्त्ता शोधकार्य की गुणवत्ता तथा इसकी सार्थकता पर ध्यान दे। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ,बिहार के पूर्व प्रोफेसर डॉO संजय झा ने मुख्य वक़्ता के रूप में मिथिला के ज्ञान योगदान पर विस्तार में प्रकाश डाला।

     

    राजर्षी जनक विश्वविद्यालय जनकपुर धाम , नेपाल के शोध निर्देशक डॉO आर के शाह तथा सलाले विश्वविद्यालय, इथोपिया ( अफ्रीका)के पूर्व प्रोफेसर डॉO मनोज कुमार मिश्रा ने भी भारतीय ज्ञान प्रणाली के सम्बंध में अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
    इस सेमिनार के पहले दिन अनुचिंतन फाउंडेशन ,खगड़िया के , अध्यक्ष डॉO ईश्वर चंद की चार पुस्तकों का , विभोचन भी किया गया। तकनीकी सत्र में कई विद्वानों ने भारतीय ज्ञान परंपरा एव्ं उनके आयाम पर अपने विचार रखें। इग्नू ,क्षेत्रीय केंद्र ,देवघर के सहायक , निदेशक डॉO सरोज कुमार मिश्र ने सेमिनार में उपस्थित सभी विद्वानों का स्वागत किया
    एव्ं आभार प्रकट किया।

     

    अंतराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन पहले सत्र में विभिन्न स्थानों से आये हुए बीस शोधकर्त्ताओं ने अपने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये । सेमिनार के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि डॉक्टर अशोकानंद झा ,उपाध्यक्ष ,तक्षशिला विद्यापीठ देवघर ने भारतीय ज्ञान के परंपरा को किस तरह आगे बढ़ाया जाए, इसकी चर्चा की।
    इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉO रामकृष्णा चौधरी ने धन्यबाद ज्ञापन किया। इस सेमीनार के सफल आयोजन में शुभा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के निदेशक श्री हिमांशु देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतालिबान का पाकिस्तान पर हमला: सैन्य चौकियों पर कब्जे का दावा
    Next Article जमशेदपुर में कचहरी भोलेनाथ शंकर बाबा मंदिर का स्थापना दिवस पर कलश यात्रा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.