विधायक सरयू राय और टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक के बीच दो घंटे चली बैठक, अब रफ्तार पकड़ेगा विकास कार्य शहर की साफ सफाई की जिम्मेदारी जुस्को लेने को तैयार विजयनगर मंदिर के पास खाली जमीन पर बनेगा पार्क मनीफीट, शिव सिंह बगान, काशीडीह, साकची में होगा सड़क निर्माण नाले और नालियों का होगा कायाकल्प मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में जुस्को की बिजली के लिए केबुल बिछाने का काम शुरू विधायक श्री सरयू राय ने गुरुवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक श्री आर के सिंह के साथ जुस्को महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक किया। सड़क निर्माण, नाली…
Author: Devanand Singh
राजधानी रांची में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट , लाखो के गहनों लेकर हुए फरार झारखण्ड की राजधानी रांची में अपराधियों के मनोबल सातवे आसमान पर है , आए दिन उनके द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसी बीच आज रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के बाजरा स्कूल के समीप एक बाइक पर सवार होकर तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने दिन-दहाड़े न्यू पंचवटी ज्वेलरी नाम दुकान से हथियार के दम पर लाखों रुपयो मूल्य के गहनों की लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट कांड की घटना की सूचना मिलते…
गिरिडीह साइबर पुलिस ने बैंक खाता धारकों को कॉल कर पैसे की ठगी करने वाले पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच अपराधियों को दबोचा। दबोचे गए अपराधियों के पास से 18 मोबाइल, 29 सिम कार्ड, अलग अलग बैंक के क्लोन एटीएम समेत अन्य समान बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने गांडेय थाना इलाके में छापेमारी किया। और पांचों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में देवघर के मार्गोंमुंडा का बनसिम्मी गांव निवासी साहनवाज अंसारी और डुमरिया गांव निवासी दीपक कुमार के साथ…
कांग्रेस का आरोप : मोदी है तो महंगाई है नयी दिल्ली: कांग्रेस ने खाद्य वस्तुओं की कीमतों को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘मोदी है तो महंगाई है।’’ पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास महंगाई से जुड़े संकट का कोई समाधान नहीं है। खाद्य उत्पादों की कीमतों में मामूली कमी आने से खुदरा मुद्रास्फीति मई के महीने में एक साल के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आ गई और यह भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे में बनी रही। बुधवार को…
Ranchi :PMLA कोर्ट में जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को किया गया पेश जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को आज कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित PMLA कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान ईडी के अधिवक्ता ने कोर्ट से शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी है। जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध किया है। कि बुधवार की देर शाम ED ने रांची के जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। ED ने भूमि घोटाले से संबंधित केस में कुशवाहा गिरफ्तारी की है।
रांची :प्रभारी की अध्यक्षता में चल रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, नेता विधायक दल और मंत्री पद पर सस्पेंस कायम झारखंड कांग्रेस विधायक दल का अगला नेता कौन होगा और आलमगीर आलम के बाद खाली हुए मंत्री पद का दावेदार कौन होगा इन सारी संभावनाओं पर प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में चली बैठक में चर्चा हुई और लेजिस्लेटिव पार्टी की मीटिंग में एक रेजोल्यूशन पास करके यह प्रस्ताव प्रभारी को सोपा गया की आला कमान को इसके लिए अधिकृत किया गया। कि वो जो भी निर्णय लेगा वो सभी को स्वीकार होगा। वही सूत्र…
जमशेदपुर के पोटका प्रखंड मैं राशन वितरण को लेकर हो रही अनियमिताओं के विरोध में ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और उपायुक्त को मांग पत्र सोपा उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनो से पोटका प्रखंड में राशन वितरण प्रणाली दुकानदार प्रदीप कुमार दाता के द्वारा राशन वितरण में घोटाला किया जा रहा था जिसकी शिकायत प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को करने से प्रदीप कुमार दाता को सस्पेंड कर दिया गया उसकी जगह महिला समूह के द्वारा ग्रामीणों को राशन वितरण किया जा रहा था मगर स्थिति वही है महिला…
कुवैत आग हादसा : भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए वायुसेना का विमान तैयार नयी दिल्ली: कुवैत के अधिकारी मंगाफ इलाके की एक इमारत में लगी भीषण आग में मारे गये लोगों के शवों की डीएनए जांच कर रहे हैं और भारतीय वायुसेना के एक विमान को हादसे में मारे गये भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए तैयार रखा गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग में झुलसे भारतीयों की सहायता की निगरानी करने और मारे गए लोगों के शवों को…
पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली इटानगर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से विधायक खांडू को राज्यपाल के टी परनाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई। दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें उपमुख्यमंत्री चौना मीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पीडी सोना,…
सेवा परमो धर्म..पवन कुष्ठ पीड़ित हाथो में कटोरा लेकर करेंगे घेराव.. पवन के प्रयास दो सौ पेड़ो को मिला नया जीवन जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि रहे पवन अग्रवाल समाजहित में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है। गांधी कुष्ठ आश्रम के लोगो के आग्रह पर आश्रम पहुंच कर उनकी स्ट्रीट लाइट की समस्या को जाना जिसके कारण पूरा आश्रम अंधेरे में डूबा हुवा था,पवन ने तत्काल पहल कर संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या समाधान का आग्रह किया। 24 घंटे के अंतराल…
