आजसु पार्टी के नेता सह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के होर्डिंग जलाने के मामले में सतरह वर्ष बाद भाजपा और भाजमो नेता हुए बरी । सत्य की हमेशा होती है जीत – विकास सिंह सतरह वर्ष पूर्व तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री आजसु के नेता चंद्र प्रकाश चौधरी की मानगो गोलचक्कर में तस्वीर लगी होर्डिंग्स को जलाने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह सहित सात भाजपा और भाजमो नेता को न्यायिक दंडाधिकारी पूजा लाल की अदालत ने लम्बी चली बहस के बाद बरी कर दिया गया । सतरह वर्ष पूर्व हुए मामले में बरी हुए भाजपा नेता…
Author: Devanand Singh
पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर के कोयल नदी नहाने के दौरान डूबने से बीएसएफ जवान और एक बच्चे की मौत। रामगोपाल जेना चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बीएसएफ जवान और एक बच्चे की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान अपने बच्चे और एक अन्य बच्चे के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी में नहाने के दौरान दोनों बच्चे पानी में गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। इस दौरान बीएसएफ जवान ने पहले एक बच्चे को नदी से बचाकर बाहर निकाला। उसके…
गोविन्दपुर : ट्रेन से कटकर एक पुरुष और दो बच्चों की मौत जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविन्दपुर हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक पुरुष और दो बच्चों की मौत हो गयी. मरने वालो की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि गोविंदपुर रेलवे हॉल्ट के पास सुबह करीब चार बजे एक ट्रेन पार हुई. वही पोल संख्या 242/C के पास ट्रेन से कटकर तीन लाश मिली. इसमें दो बच्चे और एक पुरुष शामिल थे. इसकी पहचान की कोशिश की गयी लेकिन कोई पहचान नहीं हो पायी. इसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज…
रांची : न्यू पंचवटी ज्वेलर्स में हुए लुटकांड के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकत, घटना की जानकारी ली भयमुक्त होकर करें व्यवसाय, सरकार देगी पूरी सुरक्षा: मंत्री बन्ना गुप्ता” रांची के पंडरा स्थित न्यू पंचवटी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में अपराधियों द्वारा डकैती की घटना की जानकारी के बाद स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज पीड़ित दुकानदार और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली! घटना की जानकारी लेने के बाद मौके पर उपस्थित सिटी एसपी को उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मामले का उदभेदन कर…
पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की। निम्न लिखित माँगे शामिल हैं: आपकी स्वागत योग्य घोषणा के अनुरूप पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडो मे स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जल्द खोली जाएँ। चाकुलिया प्रखंड में हाथियों द्वारा जान माल के नुकसान की घटनाएँ लगातार जारी है। विभागीय पदाधिकारी पूरी तरह से नाकाम है। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की पेशेवर एजेंसियों की मदद लेकर राज्य स्तरीय टीम बनवाकर स्थायी समाधान निकलवाया जाय। बहरागोडा प्रखंड के मोटेल चौक से भालुकखुलिया तथा मोहनपुर से कैमी तक की सडक…
कुवैत अग्निकांड : कोच्चि हवाई अड्डे पर भारतीयों के पार्थिव शरीर लेने का इंतजार कर रहे परिजन कोच्चि: कुवैत अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेने के लिए कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नेदुम्बस्सेरी में स्थित एक टर्मिनल के बाहर करीब 35 एम्बुलेंस और पुलिस वाहन कतार में खड़े हैं और पास ही में उनके परिजन भी नम आंखें लिए इंतजार कर रहे हैं। कुवैत अग्निकांड में केरल के 23 निवासियों की मौत हुई है और आज उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए उनके परिजन यहां एकत्र हुए हैं। उन सभी की आखें…
अफगानिस्तान ने पीएनजी को सात विकेट से हराया, सुपर आठ में पहुंचा फजलहक फारूकी और नवीन उल हक की धारदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को सात विकेट से हराकर पहली बार टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बनाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूकी (16 रन पर तीन विकेट) और नवीन (चार रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पीएनजी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 15.1 ओवर…
पोप फ्रांसिस जी7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वाले पहले पादरी, एआई के खतरे से करेंगे आगाह पोप फ्रांसिस कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) से भलीभांति वाकिफ हैं लेकिन उनकी चिंता एआई के तेजी से बढ़ते दायरे को लेकर है और इसीलिए वह इस मुद्दे को जी7 शिखर सम्मेलन जैसे विशाल मंच पर रखने जा रहे हैं। पिछले वर्ष पोप फ्रांसिस की एक ‘डीपफेक’ तस्वीर प्रसारित हुई थी, जिसमें वह एक सफेद रंग की मोटी जैकेट पहने हुए नजर आए थे। पोप फ्रांसिस दक्षिणी इटली में होने वाले इस वार्षिक सम्मेलन में शुक्रवार को जी7 नेताओं…
छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट से आईटीबीपी के दो जवान घायल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर ज़िले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतुल और मोहंदी गांव के मध्य जंगलों में गश्त के…
केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून को नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को 19 जून के लिए निर्धारित कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा और समय दिये जाने के अनुरोध के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया। इस बीच न्यायाधीश ने केजरीवाल की ओर से दाखिल एक अर्जी पर सुनवाई शनिवार के लिए निर्धारित कर दी। अर्जी में…
