Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार कर रही है ‘डबल ब्लंडर’: अखिलेश यादव
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार कर रही है ‘डबल ब्लंडर’: अखिलेश यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार कर रही है ‘डबल ब्लंडर’: अखिलेश यादव

    नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में कथित खामियों और कई स्थानों पर यातायात जाम होने का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि वहां की तस्वीरें देखकर सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति को बहुत दुख पहुंचा है।

    उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ‘डबल ब्लंडर’ कर रही है।

    यादव ने आरोप लगाया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बजट में कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता है।

     

     

    उन्होंने अमेरिका से वापस भेजे गए ‘अवैध’ भारतीय प्रवासियों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘क्या पिछले 10 बजट इसलिए बनाए गए थे कि दुनिया यह देखे कि भारत के लोग हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधकर भेजे गए।’’

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे का हवाला देते हुए कटाक्ष किया, ‘‘पिछली बार हीरा लेकर गए थे। इस बार हो सके तो सोने की जंजीर लेकर जाइएगा…हो सके तो कुछ और लोगों को वहां से किसी दूसरे जहाज में अपने साथ लेते आइएगा।’’

    यादव ने कहा कि एक दूसरी तस्वीर महाकुंभ में दिखी जो सनातन को मानने वालों को दुख पहुंचाने वाली थी।

     

     

    उन्होंने कहा कि प्रयागराज में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और 300 किलोमीटर जाम में फंसे रहे।

    यादव ने कहा कि भाजपा की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

    उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसी तस्वीर होनी चाहिए जिसमें आप यातायात नहीं संभाल पा रहे हैं।

    यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चांद पर पहुंचने का क्या फायदा जब जमीन की समस्याएं नहीं दिखती हों।

    उन्होंने सवाल किया, ‘‘जिन ड्रोन की बात की गई, वो कहां हैं? डिजिटल इंडिया कहां है?’’

    सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा नहीं बताया गया।

    उन्होंने कहा कि आज ‘डिजिटल अरेस्ट’ के माध्यम से लाखों रुपये लूटे जा रहे हैं, इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं।

    यादव ने दावा किया कि बजट में ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि क्या सरकार के पास रुपये में गिरावट का कोई जवाब है?

    उत्तर प्रदेश के कन्नौज से लोकसभा सदस्य ने कहा कि देश में अब भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है, क्या यही विकसित भारत की तस्वीर है?

    यादव ने कहा, ‘‘यह बजट चार इंजन वाला है। लगता है कि एक के बाद एक इंजन खराब होते गए, इसलिए चार इंजन लगाने पड़े।’’

     

     

     

    उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ‘डबल ब्लंडर’ कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुना करने का सपना दिखाने वाली सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है।

    यादव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी को लेकर कुछ नहीं किया गया।

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार ने एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न दे दिया, लेकिन उनकी कही गई बातों पर अमल नहीं किया।’’

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए और खेती में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों तथा वस्तुओं पर जीएसटी नहीं होनी चाहिए।

    यादव ने कहा, ‘‘देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, लेकिन नौकरी और रोजगार नहीं हैं।’’

    उन्होने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान का हवाला देते हुए कटाक्ष किया कि ‘‘जैसे पॉपकॉर्न में जीएसटी का हेरफेर हो गया है, कहीं मखाने में न हो जाए।’’ उनका इशारा बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की तरफ था।

    सपा नेता ने कहा, ‘‘नोटबंदी के समय बैंकों के सामने लगी एक लाइन में एक बच्चा पैदा हुआ था, जिसका नाम ‘खजांची’ रखा गया था। अब वह बड़ा हो गया है। मैं चाहूंगा कि आप (सरकार) खजांची को गोद ले लीजिए। गोद लेने के बाद नाम अपने हिसाब से बदल लीजिए।’’

    उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में निवेश के बड़े दावे किए गए, लेकिन वास्तविकता के धरातल पर कुछ नहीं उतरा।

    यादव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में विकास विज्ञापनों में दिखाई देता है, लेकिन जमीन पर दिखाई नहीं देता।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
    Next Article भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचने की लोकसभा में हुई मांग

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.